Gang Rape and Assault with Dalit women Khandwa MP (Code: MP - KNW - 01, Date: 22-Jun-2015 )

Back to search

Case Title

Case primary details

Case posted by NDMJ
Case code MP - KNW - 01
Case year 22-Jun-2015
Type of atrocity Rape
Whether the case is being followed in the court or not? Yes

Fact Finding

Fact finding date

Fact finding date Not recorded

Case Incident

Case Incident details

Case incident date Not recorded
Place Village: Not recorded
Taluka:Not recorded
District: Not recorded
State: Not recorded
Police station Not recorded
Complaint date Not recorded
FIR date Not recorded

Case brief

Case summary

खंडवा (इंदौर). मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छह से ज्यादा बदमाशों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। फिर निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ भाग गए। लहूलुहान महिला रविवार सुबह कब्रिस्तान क्षेत्र पहुंची। यहां महिलाओं ने उसकी मदद की। उसे कपड़े पहनाए। सूचना पर पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चला कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। 

घटना शनिवार रात की है। पीड़िता ने क्षेत्र के लोगों को बताया भूरू तांगेवाला, संतोष उर्फ संतु और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कब्रिस्तान क्षेत्र के लोगों ने भास्कर को रविवार रात 12 बजे घटना की जानकारी दी। भास्कर की सूचना पर एसपी महेंद्रसिंह सिकरवार ने निर्देश जारी किए। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चला कर आरोपी भूरू, संतु, भोपाली और ब्रुसली नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में भर्ती देशगांव क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया वह एक सप्ताह पहले घर से बगैर बताए चली गई थी।
 
पीड़िता ने कहा, \"रेलवे स्टेशन पर घूमते-घूमते आबना नदी के पुल पर आ गई। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाऊं। पांच-छह लड़के नदी के पास घूम रहे थे। वे मेरे पास आए। मैंने उनसे कहा कि भैया ये कौन-सी जगह है। भूख लगी है, कुछ खाने को मिलेगा? बस्ती कहां पर है? युवकों ने कहा कि चलो हमारे साथ खाना खिला देंगे। मुझे जबरदस्ती अपने साथ जंगल ले गए। विरोध करने लगी तो मारपीट की। इससे मेरी आंखें, हाथ, पैर, पीठ बुरी तरह जख्मी हो गए। शनिवार शाम होते ही बदमाशों ने मेरे साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बदमाशों के पास शराब की बोतल थी। रविवार सुबह बदमाश चले गए। मैं जैसे-तैसे वहां से निकली। कब्रिस्तान के गेट के पास  हसीनाबाई और अकबरी ने मुझे निर्वस्त्र अवस्था में देखा और कपड़े पहनाए।\"  
 
छह से ज्यादा आरोपी, चार नामजद   
सीएसपी अभिषेक दीवान ने बताया महिला के बयान पर आरोपी भूरू तांगेवाला उर्फ अमजद, संतोष उर्फ संतु, सुरेश उर्फ भोपाली, राजेश उर्फ गुड्डू उर्फ ब्रुसली के खिलाफ धारा 366 (अपहरण), 376 घ (सामूहिक दुष्कर्म), 323 (मारपीट) सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच अजाक डीएसपी आरएस सोलंकी को दी है।  

मदद करने वालों का सम्मान करेंगे  
महिला की मदद कर पुलिस को सूचना देने वाले लोगों का सम्मान करेंगे। लोगों से हमारी अपील है कि वे ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ खुलकर सामने आए। पुलिस उन्हें सुरक्षा भी देगी और सम्मान भी करेगी।    
- महेंद्रसिंह सिकरवार, एसपी 
Total Visitors : 6646883
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar