SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | MP-DWX-01-21 |
Case year | 21-Mar-2021 |
Type of atrocity | Removing clothes, painting face or body or any other similar act |
Whether the case is being followed in the court or not? | No |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 21-Mar-2021 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Dewas(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Hatpeeplya |
Complaint date | 21-Mar-2021 |
FIR date | 22-Mar-2021 |
घटना शुरुआत – पीड़ित विजय कलेशरिया, निवासी टप्पा महोड़िया के बयान के अनुसार दिनांक 21 मार्च 2021 को शाम को लगभग 7-7.30 बजे वह टप्पा महोड़िया के मार्केट में कुछ सामान और दवाई लेने गया था, उस वक्त उसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रिंट वाली टी शर्ट पहना हुआ था। कृष्णा मेडीकल स्टोर पर काम करने वाले उमेश शर्मा ने उसे मां बहन की गालीयां देते हुए बाहर आया और विजय को जातीसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगा तब उमेश शर्मा के तीन साथी और आ गये और विजय से मारपीट की। तब विजय कलेशरिया ने फोन कर अपने भाई संदीप को बताया. संदीप और कुछ रिस्तेदार मार्केट आये और समझाइश देने लगे तब तक उमेश शर्मा के परिचित और दोस्त भी आ गये जो लगभग तीस चालीस थे। विवाद बढता देख विजय ने डायल 100 को फोन किया लेकिन वे नहीं आये। रात को साढ़े 10 बजे विजय अपने रिस्तेदारों के साथ हाटपिपलिया थाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी की। तीन दिन बाद एक दो पुलिसकर्मी टप्पा महोडिया पहुंचे लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहं की और ना ही विजय से कोई पूछताछ की।
वर्तमान में विजय और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। डर का माहौल इतना है कि अकेले मार्केट नहीं जाते हैं, वहीं थाना हाटपिपलिया के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जहां से वे जमानत पर छूट गये हैं, चार्जशीट तैयार है जिसे जल्दी ही पेश किया जायेगा।