SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | MP-DWX-02-21 |
Case year | 13-May-2021 |
Type of atrocity | Murder |
Whether the case is being followed in the court or not? | Yes |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 13-May-2021 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Dewas(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Nemawar |
Complaint date | 17-May-2021 |
FIR date | 17-May-2021 |
नेमावर जिला देवास में पांच दलित आदिवासियों की हत्या
नेमावर बस स्टैंट के पास किराये के कमरे में ममता पति मोहन लाल कास्दे उम्र 45 वर्ष अपनी दो बेटियों रूपाली उम्र 17 वर्ष, दिव्या उम्र 15 वर्ष और चचेरी बहन के नीतू के दो बच्चे पूजा 15 वर्ष व पवन उम्र 14 वर्ष के साथ रह रही थी। ममता का पति मोहन लाल इंदौर में किसी होटल में काम करता था जो कभी कभी आता था। ममता का बेटा संतौष गोवा में किसी होटल में काम करता था और एक बड़ी बेटी भारती पीथमपुर में किसी फैक्ट्री में काम करती थी।
रुपाली आचुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रही थी जो हरदा जिले में अस्थाई रुप से किराये का कमरा लेकर पवन के साथ रह रही थी। उसका आरोपी सुरेंद्र के साथ मेलजोल था जो उसके कमरे में आता जाता था।
11 मई 2021 को आरोपी सुरेंद्र सिंह का जन्मदिन था जिसकी पार्टी देर रात तक चली जिसमें रुपाली भी शामिल हुई थी। दिनांक 12 मई को रुपाली सुरेंद्र से मिलने गयी थी जहां दोनो का विवाद हुआ बताया जाता है। दिनांक 13 मई 2021 को रुपाली की बड़ी बहन भारती ेने सुबह अपनी मां को फोन पर बात की। 13 मई की रात को जब भारती ने अपनी मां और बहन रुपाली को फोन लगाया तो मोबाइल बंद आ रहा था। 14 मई को भी मोबाईल बंद आता रहा। इधर नीतू ने अपने बच्चो पूजा और पवन को काल किया लेकिन मोबाईल स्विच आफ होने से किसी से बात नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर वे 15 मई 2021 को नेमावर पहुंची जहां घर पर ताला लगा हुआ था, पड़ोसियों से पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली, उन्होने रिस्तेदारो मं खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब उन्होने थाना नेमावर में सूचना दी। दिनांक 17 मई 2021 को भारती की शिकायत पर मां ममता, बहन रुपाली, दिव्या और बहन के बच्चे पवन और पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिनांक 19 मई को रुपाली के शोसल मीडिया अकाउंट से नीतू को मैसेज मिला कि उसके दोनो बच्चे पवन- पूजा और उसकी मा ममता और बहन दिव्या रुपाली के साथ है। रुपाली पूजा की शादी करा रही है। वह खुश है उसे ना ढूंढा जाये। इस आधार पर नीतू ने रुपाली की नामजद रिपोर्ट कराई जिसमें उसके बच्चों को बहला फुसला कर अगवा करने की बात कही।
पुलिस के मुताबिक रुपाली के शोसल मीडिया अकाउंट से सपरिवार सुरक्षित होने के मैसेज अलग अलग लोकेशन से आ रहे थे। जिस पर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही थी। लेकिन वे लोग नहीं मिल रहे थे। पुलिस उन सभी संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रही थी। मुखबिरों के माध्यम से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। जिसके परिणाम स्वरुप एक आरोपी ने से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पांचो लोगों की लाशों को सुरेंद्र के खेत में दफन किया जाना बताया। दिनांक 29 जून 2021 को 47 दिन बाद सुरेंद्र सिंह के खेत में दफन किये स्थान की जेसीबी से खुदाई की तो 10 -12 फिट गहराई में पांच लाशें निकली। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक तीन युवतियों के शरीर पर कपड़े नहीं थे जबकि एक लाश जो ममता की थी वह साड़ी ब्लाउज में थी वहीं पवन की लाश पर नेकर और टीशर्ट थी।। लाशों का पंचनामा बनाकर मृतका रुपाली के भाई संतोष कास्दे को साक्षी बनाकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया। लाशों के मिलने के बाद से पवन और पूजा की मां नीतू सदमें है, वह हरदा जिले के वेदार्थ हास्पिटल में है। संतोष, भारती और उनके पिता मोहनलाल अपने परिजनों के हत्यारों को फांसीी दिये जाने और न्याय किये जाने की आस मं है।
घटना के बाद से नेमावर में गहमा गहमी का माहौल है। इस जघन्य हत्याकांड की गूंज पूरे देश में है, जिससे आक्रोशित हो दलिस आदिवासी नेता और पार्टीयों के लोग पीड़ितों को न्याय दिलाने और आरोपियों को सखत से सख्त सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। हजारों की संख्या में दलित आदिवासी नेता पीड़ितों और पुलिस प्रशासन के लोगों से मिल रहे हैं।
वर्तमान मेें पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और जेल भेजा, बाद में गुमशुदा रिपोर्ट पर हत्या की धारायें और एसएसी एसटी एक्ट की धारायें जोड़ी। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज पीडितों को दिये गये हैं। आर्थिक सहायता के रुप में अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण सहायता की 50 प्रतिशत राशि उऩके खाते मं डाली गई है।
वर्तमान में पुलिस ने बलात्कार और आईटी की धारायें बढ़ाई है, नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार्जशीट दाखिल कर दी है।