अंतरजातिय शादी के चलते दलित महिला के साथ जातिय भेदभाव at Majaara Sanoli (Code: HP-31-07-2024, Date: 10-Jul-2024 )

Back to search

Case Title

Case primary details

Case posted by NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
Case code HP-31-07-2024
Case year 10-Jul-2024
Type of atrocity Dumps excreta, sewage, carcasses or any other obnoxious substance in premises
Whether the case is being followed in the court or not? No

Fact Finding

Fact finding date

Fact finding date Not recorded

Case Incident

Case Incident details

Case incident date 10-Jul-2024
Place Village: Not recorded
Taluka:Not recorded
District: UNA(DP)
State: Himachal Pradesh
Police station UNA SADAR
Complaint date 10-Jul-2024
FIR date 11-Aug-2024

Case brief

Case summary

                            यह घटना जिला ऊना की पंचायत मजारा की है यह गांव जिला मुख्यालय से 20 कि०मी० दुरी पर है. इसी गांव में  लितिका पत्नी श्री संजीव कुमार रहती है. उसकी उम्र 33 वर्ष की है. उसकी एक बेटी और एक बेटा है, वह अनुसूचित जाति में से जुलाहा जाति से सम्बन्धित है,  वह निम्न पते की स्थाई निवासी है गांव मजारा डाकघर सनोली तहसील व जिला ऊना हि०प्र०.

            दिनाक 14 फरवरी 2011 को लितिका देवी की शादी संजीव कुमार स्पुत्र कश्मीरी लाल जाति ब्राहमण गांव मजारा डाकघर सनोली तहसील व जिला ऊना हि०प्र०. से हुई है उसके  पति चंडीगढ में मैस (कैंटीन) चलाते है. लितिका का पति संजीव कुमार पहले शादी शुदा था और उसकी पहली शादी से एक बेटी है लितिका के पति की पहली पत्नी के साथ तलाक हुआ है उसके बाद ही उसने लितिका के साथ शादी करी है. शादी के बाद से ही लितिका उसका पति, बेटी और बेटा सब पूरा परिवार चंडीगढ़ में ही रहते है.

          गांव मजारा में लितिका देवी के पति की पैत्रिक ज़मीन है जिसमे उसके पति ने सन 2011-12 में अपना खुद का रहने लाइक मकान बनाया है, लितिका देवी के पति का बड़ा भाई जिसका नाम विजय कुमार है वह अपने परिवार सहित लितिका के पति के पैत्रिक बने बनाये मकान में रह रहा है लितिका की सास इनके साथ चंडीगढ़ में ही रहती थी और उसकी  सास का चंडीगढ़ PGI से इलाज़ हुआ उन्होंने उनकी पूरी सेवा की और चंडीगढ़ में ही उनका स्वर्गवास हुआ और चंडीगढ़ में ही उनका अंतिम संस्कार और रस्म पगड़ी किया. लितिका देवी की शादी के बाद बच्चों को छुट्टियां होने पर वे सब अपने मकान मजारा में आते व कई कई दिन रह कर जाते थे उस दोरान लितिका के ससुराल मजारा में जेठ व् इसके पुरे परिवार व अन्य किसी को भी लितिका देवी की जाति के बारे में पता नहीं था.

     पिछले वर्ष दिसम्बर महीने में कहीं ना कहीं से लितिका के जेठ व उसके परिवार को  पता चल गया की लितिका जुलाहा जाति से सम्बन्धित है. 30 दिसम्बर 2022 को लितिका देवी अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टियाँ होने कारण अपने पति व् बच्चों सहित गांव मजारा में आई शाम करीब 5 बजे जैसे ही वे सब अपने घर पहुंचे तो इन्होने देखा की उनके मुख्य गेट पर व् सभी कमरों पर नये ताले लगे हुए हैं जब लितिका और उसके पति ने उन तालों को तोड़ा तो अन्दर देखा की बरामदे में पशुयों का सुखा चारा भरा पडा है. इतने में उसका जेठ व उसका पूरा परिवार जिसमे उसका जेठ विजय कुमार, जेठानी रीना कुमारी, उनकी बेटी पलक, व् लितिका का चाचा ससुर राम कुमार आये व लितिका व् उसके पति के साथ मारपीट करने लग गए और कहने लगे की इस कुत्ती चुहड़ी, साली जुलाही को घर से निकालो लितिका के पति को बोले ये कुत्ता कहाँ से इस गंद को शादी करके ले आया है. लितिका की जान से मारने की धमकी दी और कहा तेरे जैसे तो हमारे घरों में नौकर भी नहीं होते जुलाही गंद किस्से थां दी इसके उपरांत लितिका के परिवार पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ से उसके जेठ ने पुलिस वालो को बुला लिया जिन्होंने झगड़ा ख़तम किया ओर चले गए. इसके बाद लितिका देवी द्वारा NDMJ टीम से संपर्क किया व् 13 जनवरी 2023 को टीम के सहयोग से दोषी गण के खिलाफ थाना में अनुसूचित जाति धारा सहित मामला दर्ज करवायाथा लेकिन दिनांक 10.07.24 को फिर लितिका अपने परिवार के साथ चण्डीगढ़ से आपने घर गांव मजारा आई तो घर का विजय कुमार व राम कुमार ने तालातोड़कर घर में पशु चारा लकड़ी कवाड इत्यादी रखकर घर के सारे हिस्सा में भी कब्जा कर लिया था जो सरा सर गल्त है. लितिका के साथ यह सब अनुसूचित जाति की होने की वजह से किया जा रहा है। इस घटना वावत भी थाना ऊना में दोषी गण के खिलाफ अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम धारा सहित मामला दर्ज करवाया है.  

Total Visitors : 13769515
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar