SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ-Bihar |
Case code | BH - 21-02-2021 |
Case year | 20-Feb-2021 |
Type of atrocity | Gang Rape |
Whether the case is being followed in the court or not? | No |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 20-Feb-2021 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Patna City(DP) State: Bihar |
Police station | Mahila |
Complaint date | 21-Feb-2021 |
FIR date | 21-Feb-2021 |
हबस के दरिंदो ने किया दलित बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार
घटना सूबे बिहार के पतन जिला के दीघा थाना क्षेत्र स्थित रामजिचक बाटा निवासी अनुसूचित जाति के सदस्य श्री भोला राम की 15 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी के साथ दिनांक : 20.02.2021 को घटित हुई . बताते है कि काजल अपनी माँ हिरिया देवी द्वारा डांट फटकार किये जाने को लेकर घर से निकल कर घुड़दौर रोड के पास स्थित अपनी प्रशिक्षिका रेखा देवी के घर जा रही थी . मालूम हो कि वग सिलाई कटाई व् ब्यूटी पार्लल का प्रशिक्षण प्राप्त करती है . कहतें है कि रास्ते में काजल के गाँव के ही तीन युवक जिनका नाम क्रमश 1- सुरज कुमार , उम्र करीब 25 वर्ष एवं 2- कृष्ण कुमार , उम्र करीब 20 वर्ष दोनों के पिता - श्री मुन्ना साव , दोनों जाति - पिछड़ी ( तेली ) तथा 3-श्रवण कुमार , उम्र करीब 20वर्ष , पिता - संतोष गोस्वामी , जाति - सामान्य है द्वारा अगवा कर लिया गया और बगल के एक होटल में ले जाकर रात भर बारी बारी से सभी ने उसके साथ सामूहिक घटना को अंजाम देकर मानवता को शर्मशार कर डाला . दिनांक : 21.02.2021 को सुबह पीडिता अपने घर पहुँच कर आप बीती अपने परिवार वाले को बताई . परिवार के सदस्य पीडिता को लेकर स्थानीय थाना दीघा पहुंची . वहां से उसे महिला थाना पटना ले जाया गया जहाँ कांड सं० : 23/21 , 376D IPC , 3(V) sc/st act & 06 pocso act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी . पीडिता का मेडिकल जाँच कराया गया है . 164 का बयान भी करा लिया गया है . सभी अभियुको को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है .