
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
| Case posted by | NDMJ-Bihar |
| Case code | BR/. /25 |
| Case year | 17-Jun-2025 |
| Type of atrocity | Intentionally insults or intimidates with intent to humiliate |
| Whether the case is being followed in the court or not? | No |
| Fact finding date | Not recorded |
| Case incident date | 17-Jun-2025 |
| Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Motihari(DP) State: Bihar |
| Police station | Piprakothi Police Station |
| Complaint date | 17-Jun-2025 |
| FIR date | 20-Jun-2025 |
घटना, दिनांक 17-06-2025को सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में पीपरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चौक पर घटित हुई।केस के सूचक पारसनाथ राम उर्फ पारसनाथ अम्बेडकर पिता दिवंगत चन्द्रिका राम, जाति अनुसूचित जाति चमार, ग्राम कुंअर पुर थाना पीपरा पूर्वी चम्पारण के निवासी हैं।श्री अम्बेडकर कानून में विश्वास करने वाले नेक इंसान तथा मानवधिकार संरक्षक हैं। घटना के पीड़ित अभिषेक कुमार उम्र 14वर्ष श्री अम्बेडकर के पुत्र हैं तथा नुतन कुमार उम्र 13वर्ष इनका भतीजा है,दोनों दसवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल के अलावा दोनों नितेश कोचिंग सेंटर डुमरी में भी नियमित कोचिंग करने जाता है। दिनांक 17-06-25को संध्या करीब 6:30बजे अभिषेक और नुतन कोचिंग करके साईकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जब दोनों डुमरी चौक पर पहुंचा तो पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के रुदल पकड़ी निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ चुनु सिंह, भूषण सिंह, दोनों जाति सामान्य (राजपूत) सहित सात युवकों द्वारा अभिषेक और नुतन को चारों तरफ से घेर लिया तथा जाति सूचक गालियां बोलते हुए मारपीट उतारु हो गए। दोनों नाबालिग छात्र भागना चाहा तो एक ने उसकी साइकिल में अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार दिया जिससे अभिषेक सड़क पर गिर गया। दोनों छात्रों ने ज्यादती का विरोध किया तो उक्त युवकों ने जाति सूचक गालियां देते हुए फैट,मुक्का से मारपीट करने लगे और कहने लगे कि इसका बाप साला अम्बेडकर बनता है जय भीम बोलता है उसका सारा नेतागिरी छुड़ा देंगे। आरोपित ने पारसनाथ अम्बेडकर को जान से मार डालने की भी धमकी दे डाली तथा अभिषेक और नुतन को भी कोचिंग आने पर गोली मारने की भी धमकियां दी।112नम्बर पर फोन करने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिसे देखकर सभी हमलावर युवक भाग निकले।
दिनांक 20-06-25को उक्त हमलावर युवकों के विरुद्ध पीपरा कोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज (196/25) दर्ज की गई। विडंबना तो यह है कि अभियुक्तों से प्रभावित होकर थाना अध्यक्ष पीपरा कोठी द्वारा उक्त मामले के अभियुक्तों की ओर से भी एक कुटरचित मामले की प्राथमिक (195/25) दर्ज कर निर्दोष पीड़ितों को फंसा दिया गया है।