दलित परिवार का जबरन रास्ता बंद करना व ज़मीन पर कब्ज़ा करना at Sunehra (Code: HP/23-06-2026, Date: 10-Jun-2026 )

Back to search

Case Title

Case primary details

Case posted by NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
Case code HP/23-06-2026
Case year 10-Jun-2026
Type of atrocity Interference with the enjoyment of SC/ST rights including forest rights, over any land or premises or water or irrigation facilities
Whether the case is being followed in the court or not? No

Fact Finding

Fact finding date

Fact finding date Not recorded

Case Incident

Case Incident details

Case incident date 10-Jun-2026
Place Village: Not recorded
Taluka:Not recorded
District: UNA(DP)
State: Himachal Pradesh
Police station UNA SADAR
Complaint date 01-Jan-1970
FIR date 01-Jan-1970

Case brief

Case summary

यह घटनाक्रम जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलो मीटर दूर स्थित जिला व तहसील ऊना की ग्राम पंचायत सुनेहरा, गाँव सुनेहरा, डाकघरव तहसील व जिला ऊना हि०प्र० पिन कोड 174303 का है, जहाँ विभिन्न जातियों (35 घर ब्राह्मण, 40 घर चमार, 40 घर बाती, 12 घर सुरेहडा और 2 घर राजपूत) का आपसी निवास है। इसी गाँव में दलित समाज की जाति सुरेहडा में से सतनाम कौर (उम्र 45 वर्ष, अनपढ़), पत्नी स्वर्गीय देवी सिंह, अपने तीन बच्चों (दो बेटियां, एक बेटा) तथा अपने देवर के परिवार (देवरानी जसबीर कौर) के साथ पिछले करीब 70 वर्षों से संयुक्त रूप से रह रही है। जिस ज़मीन पर सतनाम कौर रहती है इस ज़मीन (खसरा नंबर 642, 643, 642/1) को मूल रूप से सतनाम कौर के ससुर भगत सिंह (उम्र लगभग 92 वर्ष), सुपुत्र फुम्मन सिंह ने चरणदास नामक व्यक्ति से खरीदकर और कुछ हिस्सा हिमाचल सरकार से प्राप्त करके कड़ी मेहनत से आबाद किया था। वर्ष 1982 में, जब सतनाम कौर इस घर में ब्याह कर आई थीं तब उनके कच्चे मकान के बिल्कुल सामने से मुख्य मार्ग बड़हाला तक एक कच्चा रास्ता जाता था। इसी वर्ष 1982 में उनके घर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर अवादा बराना, सुनेहरा, से होते हुए बड़हाला मुख्य मार्ग तक एक पक्की सड़क का निर्माण हुआ, जिसके बाद उनके घर के ठीक सामने वाला पुराना कच्चा रास्ता बंद हो गया और वहाँ खाली ज़मीन शेष रह गई। इस शांतिपूर्ण स्थिति के बीच, अक्टूबर 2025 में पीड़िता के परिवार को अचानक पता चला कि उन्हीं के गाँव के ब्राह्मण जाति के एक व्यक्ति सतीश कुमार, सुपुत्र सालगराम ने राजस्व विभाग (Revenue Department) के बंदोबस्त अधिकारियों और SO (Settlement Officer) धर्मशाला के माध्यम से कथित रूप से मिलीभगत करके उनके घर के सामने वाली उसी खाली ज़मीन को धोखे से अपने नाम करवा लिया है। इस कागज़ी हेरफेर के बाद से आरोपी सतीश कुमार लगातार पीड़िता सतनाम कौर, उनकी देवरानी जसबीर कौर और पूरे परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है; वह धमकी दे रहा है कि या तो इस सामने वाली ज़मीन का ₹1,00,000 प्रति मरला के हिसाब से भुगतान करो, अन्यथा वह इस जगह को घेरकर उनका रास्ता बंद कर देगा। इतना ही नहीं, सतीश कुमार दुर्भावनापूर्वक उनके घर के आगे स्थित पशुशाला के मालिक जोगिंदर चंद, सुपुत्र पृथ्वी चंद को भी यह कहकर गुमराह और भड़का रहा है कि उसकी ज़मीन सतनाम कौर के घर के अंदर 2 मीटर तक आती है, जबकि सरकारी कागज़ात में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। वर्तमान में, आरोपी सतीश कुमार पूरी तरह से गैर-कानूनी ढंग से, तानाशाही रवैया अपनाते हुए सतनाम कौर के पैतृक घर के आगे की ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है और एक अनपढ़, विधवा महिला व उसके संयुक्त परिवार को दिन-रात बुरी तरह से प्रताड़ित व परेशान कर रहा है।        

Total Visitors : 14547970
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar