SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | MP -BPR - 03 |
Case year | 02-Sep-2015 |
Type of atrocity | Rape |
Whether the case is being followed in the court or not? | Yes |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 03-Sep-2015 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: BURHANPUR(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Burhanpur AJK |
Complaint date | 03-Sep-2015 |
FIR date | 03-Sep-2015 |
बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर शाहपुर फाटे के पास एक खेत में बने मजदूर के घर में देर रात करीब 12.30 बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश खिड़की तोड़कर घुसे। इसके बाद नकाबपोश आरोपियों ने मजदूर के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पत्नी से सभी आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह पूरा घटनाक्रम करीब 2 घंटे तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसके घर से चांदी के आभूषण छिनकर भाग गए।
गुस्र्वार दोपहर को थाने पर पहुंचे मामले के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खेत के मालिक हरिओम अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में चौकीदार के परिवार के लिए एक कमरा बना रखा है। इसमें मजदूर गजानंद अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। गजानंद ने बताया कि बुधवार रात करीब 12.30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तब अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की तोड़कर चार अज्ञात बदमाश बंदर टोपी पहने हुए घर के भीतर घुसे।
बदमाशों ने मजदूर के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले बदमाशों ने मजदूर का मोबाइल फोन भी बाहर फेंक दिया। जिससे वह किसी से संपर्क न कर सके। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद बदमाश रात को करीब 2.30 बजे बाहर से दरवाजे की कड़ी लगाकर भाग निकले। पीड़िता और उसका मजदूर पति किसी भी बदमाश का चेहरा नहीं देख पाया। आरोपियों के जाने के बाद बमुश्किल पीड़िता ने पति के हाथ पैर खोले और पति गजानंद ने खिड़की से निकल कर बाहर से बंद दरवाजे की कड़ी खोली।
12 घंटे बाद थाने पहुंचा परिवार
इस मामले की शिकायत दोपहर करीब 1 बजे शिकारपुरा थाने में दर्ज कराने पीड़िता अपने पति और खेत मालिक के साथ पहुंची। शिकारपुरा टीआई प्रदीप वॉल्टर ने पूरा मामला समझने के बाद महिला अधिकारी से पीड़िता के बयान दर्ज कराए। इसके बाद महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस इतने गंभीर मामले में इतनी देर से शिकायत करने को लेकर मामले को संशय की नजर से देख रही है। हालांकि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है लेकिन महिला और उसके पति द्वारा जो कहानी बताई जा रही है उसमें पुलिस को कई किन्तु-परंतु नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी श्री वॉल्टर इस मामले की विवेचना कर रहे हैं।
इस तरह के गंभीर मामले को लेकर इतने समय के बाद थाने आकर शिकायत करना समझ से परे है। राजमार्ग पर रात भर ट्रैेफिक होता है। इसके बावजूद शिकायत अगले दिन दोपहर में की गई है। इसको लेकर कुछ संशय जरूर है। पुलिस ने कायमी कर पीड़िता का मेडिकल करा लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।
प्रदीप वॉल्टर, टीआई शिकारपुरा
- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/burhanpur-farm-workers-in-front-of-the-gang-rape-of-wife-466026#sthash.HjYaZEzJ.dpuf