दलित महिला के साथ मारपीट व जाति सूचक गाली गलोच करते हुए उसकी लज्जा भंग करना at Tahliwal (Code: HP/03-11-2026, Date: 10-Oct-2026 )

Back to search

Case Title

Case primary details

Case posted by NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
Case code HP/03-11-2026
Case year 10-Oct-2026
Type of atrocity SC/ST (POA) Act
Whether the case is being followed in the court or not? No

Fact Finding

Fact finding date

Fact finding date Not recorded

Case Incident

Case Incident details

Case incident date 10-Oct-2026
Place Village: Not recorded
Taluka:Not recorded
District: UNA(DP)
State: Himachal Pradesh
Police station HAROLI
Complaint date 10-Oct-2026
FIR date 10-Oct-2026

Case brief

Case summary

                             यह घटना जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव नंगल कलां (टाहलीवाल) की है, जहां पीड़िता मनजीत कौर वर्तमान में अपने पति अमरजीत सिंह के साथ वार्ड नंबर 05 में रह रही हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार मनजीत कौर के मायके पंजाब के गांव सतनौर, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में स्थित हैं और वह जन्म तथा पारिवारिक रूप से अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से संबंध रखती हैं। मनजीत कौर का पहला विवाह पूर्व में पंजाब के गांव हैबोवाल में हुआ था, जहां बीमारी अथवा कारणों से उनके पहले पति का देहांत हो गया था। पहले पति के निधन के पश्चात मनजीत कौर ने पूरी रीति-रिवाजों के साथ गुरुद्वारा साहिब में अमरजीत सिंह (सुपुत्र श्री मंगल), निवासी गांव नंगल कलां से दूसरा विवाह किया, जिसका विधिवत मैरिज सर्टिफिकेट व गुरुद्वारा साहिब का प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद है। उनके पति अमरजीत सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंध रखते हैं और अत्यंत साधारण परिवार से होने के कारण मेहनत-मजदूरी करके अपने घर का गुजर-बसर करते हैं। इस विवाह को बीते लगभग डेढ़ वर्ष का समय हो चुका है तथा दोनों की लगभग एक वर्ष की एक दुधमुंही बेटी है, जिसका जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ था और अस्पताल के आधिकारिक जन्म रिकॉर्ड में बच्ची के पिता के रूप में अमरजीत सिंह का नाम ही पूर्ण रूप से दर्ज है। यह गरीब परिवार मेहनत-मशक्कत कर शांतिपूर्वक अपना जीवनयापन कर रहा था, परंतु दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को गांव नंगल जटपुर महाल में स्थित उनकी मिल्कियत जमीन, खसरा नंबर 2742 पर बने पुराने ढाबे को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यह ढाबा पिछले करीब दो सालों से बंद पड़ा हुआ था, जिस पर विपक्षी गुरनाम सिंह (पुत्र जीत राम), पुनीत कुमार (पुत्र गुरनाम सिंह), बलवीर कौर (पत्नी गुरनाम सिंह) निवासी वार्ड नंबर 3, नंगल कलां, अपने अन्य साथियों जीवन देवी, सीमा देवी, भजन कौर, रजनी देवी, हर्ष कुमार और सुमित कुमार को साथ लेकर जबरन अवैध कब्जा करने और दंगा भड़काने की सोची-समझी नीयत से लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर वहां आ धमके और ढाबे की तोड़-फोड़ करने लगे। जब मनजीत कौर और उनके पति अमरजीत सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और बड़ी शालीनता से समझाया कि इस जमीन की पैमाइश व सरकारी निशानदेही राजस्व विभाग द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को तय की गई है, इसलिए तब तक कानून का पालन करें और कोई उपद्रव न करें, तो इन हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और गाली-गलौज करते हुए अचानक दोनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान ही मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह और उसके परिवार वालों ने सरेआम भीड़ के सामने मनजीत कौर की जाति को निशाना बनाते हुए अत्यंत गंदी, अपमानजनक और जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी गुरनाम सिंह ने भरी सभा में अहंकार दिखाते हुए चिल्लाकर कहा कि उसके पास बहुत पैसा है और उसका रोज-रोज ऐसी “चूड़ी चमारियों” से वास्ता पड़ता रहता है, और बदजुबानी करते हुए कहा कि “पता नहीं कित्थो तेनु साली गंद चमारी नू एह साले ले आए वे” इसके तुरंत बाद आरोपी गुरनाम सिंह ने मनजीत कौर का शीलभंग करने की नीयत से उनके साथ घिनौनी छेड़छाड़ शुरू कर दी, उन्हें आपत्तिजनक अंगों से दबोच लिया, उनकी छाती व कपड़ों पर झपट्टा मारकर उनके कपड़े सरेबाजार तार-तार कर दिए तथा उन्हें पूरी तरह निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। एक अनुसूचित जाति की असहाय महिला को दिनदहाड़े सड़क पर बेइज्जत होते देख जब उनके ससुराल पक्ष के लोग बीच-बचाव करने दौड़े, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और सभी को बेरहमी से पीटा। इस खौफनाक वारदात के बाद 10 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे पुलिस थाना टाहलीवाल के जांच अधिकारी (I.O.) नरेंद्र ठाकुर एक महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर आए और केवल बयान लेकर चले गए। परंतु अत्यंत खेद का विषय यह रहा कि मनजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति अत्याचार, छेड़छाड़ व मारपीट की स्पष्ट शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उनकी स्वतंत्र एफआईआर दर्ज नहीं की, बल्कि उल्टा जांच अधिकारी पीड़िता पर दबाव बनाने लगा कि तुम्हारी कोई कानूनी शिकायत नहीं बनती। इतना ही नहीं, पुलिस प्रशासन अब मामले को दबाने और दबंग आरोपियों को बचाने के लिए यह अनुचित पैंतरा अपना रहा है कि पीड़िता के जेठ/ससुराल पक्ष के ओंकार सिंह, जो खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं, उनकी दर्ज एफआईआर में ही एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ दी जाएं। कानूनन यह पूरी तरह गलत और असंभव है क्योंकि गैर-एससी व्यक्ति की शिकायत पर अत्याचार निवारण अधिनियम लागू नहीं हो सकता, जबकि जातिसूचक गालियां, कपड़े फाड़ना, लज्जा भंग करना और शारीरिक प्रताड़ना सीधे तौर पर अनुसूचित जाति की महिला मनजीत कौर के साथ हुई है। स्थानीय पुलिस की इस पक्षपातपूर्ण व शिथिल कार्यप्रणाली के कारण पीड़ित परिवार में भारी दहशत है, जिसके चलते मनजीत कौर को विवश होकर पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला ऊना के समक्ष अपनी गुहार लगानी पड़ी है ताकि नामजद हमलावरों के विरुद्ध उनकी अपनी शिकायत के आधार पर बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज हो सके और उन्हें व उनकी दुधमुंही बच्ची को सुरक्षा तथा न्याय मिल सके।

Total Visitors : 16254055
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar