Total records:1367

Dominant people beat the Dalit pair over the vote

    घटना दिनाक 14.05.2019 को घटित  हुई . उक्त तिथि को बिहार के पूर्विचम्पारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सागर  टोला बहसी निवासी अनसूचित जाति सदस्य सत्येन्द्र राम , पिता ललन राम अपनी पत्नी रानी देवी का इलाज कराकर गाँव लौट रहे थे . जब वे लोग अपने गाँव में ग्रामीण रामनरेश राय के मुर्गी फ़ार्म के निकट आये तो वहां पूर्व से ही ग्रामीण  1. अलोक कुमार 2. रवि भूषण कुमार 3. रामाधार यादव  4. रामनरेश प्रसाद यादव 5.विनोद कुमार 6. क्रिशन कुमार मुर्गी फ़ार्म के आस पास बैठे हुए थे l आलोक कुमार एवं रवि रंजन कुमार ने श्री राम एवं उनकी पत्नी रानी देवी को जाने से रोक दिया और पूछा की लोक सभा चुनाव में किसको वोट दिया है l दोनों ने बताया कि वे लोग भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया l इतना सुनते ही अलोक कुमार एवं रविरंजन कुमार उन लोगो को जाति सूचक गालियाँ देते हुए मार पीट करने लगा l देखते देखते सभी वहां पहुच गए और पति व् पति के साथ गाली गलौज एवं मार पिट करने लगे . ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव कर मामला को शांत किया गया l 


    उक्त सन्दर्भ में पिपरा थाना में कांड सं० 140 / 19 के तहत प्राथमिकी दर्ज है l पर , एक भी अभियुक्त को गिरफतार नहीं किया गया है . पुलिस द्वारा मामले के प्रति उदासीनता वरती जा रही है .

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 09-06-2019
  • Date of Case Upload: 19-06-2019


Files

1) FF report 
2) FIR 
3) protest petition 

Dominant people have done obscene behave Dalit women beaten them

    घटना सूबे बिहार के पूर्वीचंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के सेमरा टोला करासहियाँ गाव की है l उक्त गावं पिछड़ी जाति (तुरहा) बहुल है l उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी है जिसके चलते वहां उक्त विरादरी के लोगों का वर्चस्व कायम है l वही दूसरी और उक्त गावं में अनुसूचित जाति की तादाद तुरहा विरादरी के लोगों से बहुत कम है l इनकी आर्थिक दशा भी बेहतर नहीं है l विशेष रूप से अनुसूचित जाति में दुसाध बिरादरी के लोग बसे है l अधिकतर लोग मजदूर है l 


    दिनांक 08 .03.2019 को अनुसूचित जाति दुसाध बिरादरी के शैल देवी , पति - पुकार पासवान के बेटा की शादी थी l परम्परा के मुताबिक उनके घर , पड़ोस व् सग्गा संबंधी की महिलाए देवी देवताओ की पूजा के लिये गावं के ही देवताओ के स्थान पर जारही थी l इस क्रम में महिलाए गांजे बाजे के साथ नाचती गाती जा रही थी l इसी क्रम में तुरहा जाति के युवको ने महिलाओ के साथ छेड़ छाड़ की घटना को अंजाम दिया l महिलाओ ने जब विरोध किया तो गलत मज़मा बनाकर तुरहा जाति के भैरव साह, जलधारी साह ,रमेश साह , ज्ञानचंद साह ,चूमन साह , सूरज साह व् किशोरी साह सहित दर्जन से अधिक लोग महिलाओ से साथ मार पीट व् बदसलूकी करने लगे l पड़ोस के महिला दुखिया देवी , सियाराम पासवान आदि बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मार पीट किया गया l दुखिया देवी का सर फाड़ दिया गया l सियाराम पासवान के घुटना में छोटे लगी l ग्रामीणों के पहुचने पर मामला शांत हुआ l 


    उक्त घटना के बाद तुरहा बिरादरी के लोगो द्वारा गावं से होकर बरात निकालने से रोक दिया गया l पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारात निकली गई l  उसी तिथि की संध्या अनुसूचित जाति के हरेन्द्र पासवान ,तुरहा जाति के tola के रास्ते आपने घर आ रहे थे तो तुराहा बिरादरी के लोगो ने बिना कसूर को उनके साथ भी जर्र्दस्त मारपीट की गई l श्री पासवान के नाक से ब्लड का रसाव होने लगा l उसने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई l 


    उक्त मामले के सन्दर्भ में दिनांक 10. 03. 2019 को एससी / एसटी थाना मोतिहारी में प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है l पुलिस ममाले के प्रति लापरवाही बारात रही है l 

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 25-04-2019
  • Date of Case Upload: 17-06-2019


Files

1) fact finding 
2) FIR 
3) FIR 

Attack on ex-dalit sarpanch for taking shelter in temple(Rammandir)

    Case details is not available
  • Posted by: Dalit Bahujan Shramik Union (DBSU - AP)
  • Fact finding date: Not recorded
  • Date of Case Upload: 17-06-2019

Images

   

Dominant people tried to kidnap of vikashmitra and looted his house

    घटना सूबे बिहार के पूर्वीचम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के इनरवा गाँव की में घटित हुई थी l उक्त गाँव के अनुसूचित जाति सदस्य सुनील कुमार , पिता ध्रूपदेव राम एवं गाँव के मुखिया शिवचंद्र यादव के बीच वोट को लेकर कुछ दिनों से वैरत्व चल रहा है . बतातें है कि अनिल राम और उनके परिवार के लोग पंचायती राज चुनाव में मुखिया शिवचन्द्र यादव का विरोध किया गया था . मुखिया शिवचंद्र यादव चुनाव जितने के बाद से ही श्री राम से बदला लेने की ताक था . श्री यादव द्वारा पूर्व प्लानिंग के तहत दिनांक 20.04.2019 की रात्रि करीब 9.00 बजे हरवे हथियार से लैश होकर करीब 30 - 35 लोग श्री राम के घर पर चढ़ाई कर दिया . श्री राम को जाति सूचक गालियाँ दी . उनके घर लूट पाट किया . पीड़ित श्री राम के माता जी के साथ अभद्र व्यावहार किया तथा श्री राम की हत्या करने की नियत से उनका अपहरण करने की कोशिश की गई . आस पास के गरमीं नहीं घटना स्थल पर नहीं पहुचें होते तो खून खरा होने से रोका नहीं जा सकता था .पर विडम्बना तो यह है कि मुखिया श्री यादव द्वारा उक्त मामले को अंजाम भी दिया गया और उलटे पीड़ित परिवार के खिलाफ ही रामागढ़ावा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई . काफी जदोजेहद करने पर श्री राम की प्राथमिकी बाद में दर्ज की गई . घटना का तत्कालीन कारन सड़क का भूमि बिवाद बताया गया . कहते है कि मुखिया श्री यादव द्वारा जबरन यह आरोप लगाया जा रहा है कि पीड़ित सड़क की जमीं हड़प कर घर बना लिया है . पर हकीकत ऐसा नहीं है , पीड़ित के घर के पासा 16 फिट से भी ज्यादा सड़क की चौड़ाई है . किसी भी बहाने मुखिया श्री यादव वोट के रंजिश का बदला चुकाना चाहता है .

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 22-04-2019
  • Date of Case Upload: 17-06-2019


Files

1) case Brief 
2) FIR 
3) application commissioner 
4) DGP 
5) DIG 
6) DM app 
7) IG muz 
8) IG weake sec 
9) ncsc 
10) NHRC appli 
11) SP appli 
12) H.Sec 
13) DSP appli 
14) public petition 

Mother and son were beaten to injured by dominant people

    दबंगों द्वारा माँ व बेटा को पीट - पीट कर गंभीर रूप से घायल कर डाला 


    घटना सूबे बिहार के मधुबनी जिले  के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमान नगर , वार्ड न० 12 की है l पीड़ित सूरज राम उक्त गावं के निवासी है l वे अनुसूचित जाति (तंतावा) के सदस्य है l श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव उसी गावं के निवाशी है l श्री यादव दबंग है तथा शासन प्रशासन में भी उसकी पकड़ है l दोनों के बीच रास्ता को लेकर एक लम्बे समय से विवाद चल रहा है l विवाद यह है कि पीड़ित एवं श्री यादव दोनों गैर मजरुआ जमीन को कब्ज़ा किये हुए है l श्री यादव अपनी कब्जे की जमीन की बजाय पीड़ित की कब्जे की जमीन से होकर रास्ता बनाना चाहतें हैं l पर पीड़ित श्री दास ऐसा नहीं होने देना चाहता है l 


    दिनांक 07 .05 .20 19 को पीड़ित अपनी जमीन पर ही मोटर साइकिल खड़ा किया था जिसको श्री यादव ने यह कह कर गिरा दिया कि मोटर साइकिल लगाकर रास्ता जैम कर दिया है l पीड़ित द्वारा बिरोध किया गया तो श्रीयादाव द्वारा गलत मजमा बनाकर पीड़ित के दरवाजे पर करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुच गए l सभी हथियार से लैश थे l सभी ने पीड़ित श्री दास व् उसकी माँ राम शाखी देवी पर जानलेवा हमला बोल दोनों को घायल कर दिया l 


    पीड़ित का इलाज सरकारी हॉस्पिटल में हुआ पर पुलिस को जानकारी दी गयी तथा sc/ st थाना मधबनी को घटना की लिखित सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है l 


     

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 14-05-2019
  • Date of Case Upload: 14-06-2019


Files

1) case brief 
2) case d 1 
3) sp 1 
4) sp 2 
5) IG dar 
6) Comm d 
7) DGP 
8) HS 
9) ncsc 
10) CM 
Total Visitors : 13579084
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar