
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पिपरा कोठी थाना अंतर्गत बथना गाँव में आज भी दलितों पर प्रताड़ना कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. दबंगों की मानसिकता मनुवादी प्रवृति का ही है l वे दलितों को हेय दृष्टि से ही देखते है l बथना गाँव में 20 घर राजपूत ,20 घर यादव,06 घर कुर्मी ,05 घर तेली ,05 घर मुस्लिम एवं 16 घर चमार है l राजपूत जाति के लोग काफी दबंग ,सुखी संपन्न एवं रसूखवाले लोग है जबकि पीडिता गरीब एवं लाचार महिला है मजदूरी का बकाया पैसा माँगने दिनांक 04.10.2016 को सुबह 9 बजे पीडिता आरोपी अवधेश सिंह के दरवाजे पर गयी और अपना बकाया मजदूरी का पैसा मांगने लगी जो आरोपी को नागवार लगा और उसने पीडिता को रंडी भोसड़ी चमइन कहकर गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगा जब पीडिता ने इसका बिरोध किया तो अवधेश सिंह पिता रामउग्र सिंह तथा जयप्रकाश सिंह पिता स्व० मदन सिंह अपने हाथ में लिये मुंगडी से पीडिता को पीटने लगे पिटाई के क्रम में पीडिता बेपर्द भी हो गयी तबतक पीडिता के पति पुत्र एवं अन्य लोग के पहुचने पर पीडिता की जान बची पीडिता ने इसकी लीखित शिकायत पिपरा कोठी थाना को दी परन्तु आरोपी की ऊँची पहुच होने के कारण दारोगा प्राथमिकी दर्ज नहीं कर बोला की हम जाँच कर लेंगे तब प्राथमिकी दर्ज करेंगे परन्तु आज तक न जाँच किया न प्राथमिकी दर्ज किया .इसके बाद पीडिता ने अपनी लिखित शिकयत अनु जाति /जनजाति थाना मोतिहारी को दिनांक 06.10.16 को दिया l दिनांक: 14.10.2016 को एससी/एसटी थाना मोतिहारी में प्राथमिकी दर्ज की गई l
Attack on Dalit family by Non Dalits by pouring Petrol during midnight at 01:00 AM in Chauri Chaura, Gorakhpur, Uttar Pradesh.
यह घटना जिला सोलन व तहसील सोलन के गांव मनलोग की है. यह गांव सोलन से 12 कि०मि० की दुरी पर बड़ी ही पहाडियों के बीच सिथत है. इस गांव में दलित बस्ती तक जाने के लिए 1 कि०मी० तक कोई पक्की सड़क नहीं है यहाँ तक जाने के लिए सोलन से दिन में 2 बस ही जाती हैं वो भी सुबह शाम को ही जाती है. इस गांव में पांचवी कक्षा तक स्कुल है. इस गाव में पानी के लिए लोग ज्यादातर कुदरती तरीको पर निर्भर है. इस गांव में कोल्ली(हरिजन) जाति के 25 घर, डॉम जाति के 1 घर, राजपूत जाति के 30 घर व् चमार जाति का 1 घर हैं.
इस गांव में दलित बस्ती में से अमर सिंह सपुत्र स्व: श्री सेवक राम रहता है. जो की 49 वर्ष का है और कोल्ली जाति से सम्बंधित है. दो महीने पहले राजपूत जाति में से सोबा ठाकुर की मुत्यु हुई उन्होंने दलित बस्ती से 150 मीटर दुरी पर ही नई जगह पर शमशान घाट बनाकर राजपूतों ने उसका अतिम संस्कार कर दिया जब दलित परिवारों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा की हम तो यहाँ पर ही अपने मुर्दे जलायंगे जबकि पहले ही मनलोग जंगल में एक श्मशान घाट बना हुआ है. इससे पहले सभी चार कि०मी० दूर मनलोग नदी किनारे जाया करते थे पर नया शमशान बनने के बाद राजपूतों ने वहा पर आना मना कर दिया की यहाँ पर दलित अपने मुर्दे जलाते है वहा पर हम नहीं जलाएंगे. राजपूतों के नया शमशान घाट बनाने पर अमर सिंह व उसके साथियों ने राजपूतों के नये शमशान घाट बनाने के विरोध अपनी पंचायत तोप की बेड में शिकायत दर्ज करवाई पर पंचायत ने कोई भी कदम नहीं उठाया. यहाँ पर राजपूतों ने नया शमशान घाट बनाया है उस रास्ते से दलित बस्ती के बच्चे स्कुल जाते है व दियोठी गांव में जाने के लिए शार्टकट रास्ता भी इधर से ही है. स्कुल जाते समय बच्चे भी डरते है व अमर सिंह की पशुशाला भी बिलकुल साथ में ही है. 26 सितम्बर 2016 को राजपूत जाति में से जीत राम की मौत हो गई जब राजपूत लकड़ी काटनें के की लिए जंगल में आये तो अमर सिंह ने मना किया की हमने पंचायत में अर्जी दे रखी है अगले महीने की 3 तारीख को उसकी सुनवाई है इसलिए आप जीत राम का संस्कार पुराने शमशान घाट पर ही करना. 26 सितम्बर 2016 को ही शाम 6:30 पर राजपूत जीत राम को संस्कार के लिए नये शमशान घाट पर ही ले आये जब अमर सिंह को पता चला तो व अपने साथ गुलाब देइ, उतम सिंह, सलोचना देवी, सोम दत्त को साथ लेकर कर मौके पर पहुंचा वहाँ पर राजपुत जाति में से संजय सपुत्र ओमप्रकाश व खेम सिंह सपुत्र हरी सिंह ठाकुर ने अमर सिंह व उसके साथियों को गालिया निकालनी शुरू कर दी और कहने लग हम ठाकुरों का तुम कोल्ली कुछ नहीं विगाड सकते. हम तो जीत राम को यहीं जालायंगे इन दोनों ने अमर सिंह को धक्का मारकर संस्कार की लकड़ियों पर गिरा दिया जिस कारण उसे काफी चोट लगा गई. अमर सिंह ने मौके पर अपनी पंचायत की प्रधान मधु ठाकुर को फोन किया पर उसने कोई भी उत्तर नहीं दिया. फिर अमर सिंह ने मौके पर पुलिस को बुला कर मामला दर्ज करवाया पर राजपूतों ने जीत राम का संस्कार वही पर किया.
यह घटना जिला सिरमौर की तहसील राजगढ़ के गांव कनेच के राजकीय प्राथमिक पाठशाला की है जो की राजगढ़ से 4 कि०मी० की दुरी पर ही है. इस स्कुल में श्री मति रजनी देवी पत्नी स्व: राम लाल मुख्यधियापिका के रूप में काम कर रही है रजनी पुश्तैनी राजगढ़ के खैरी गांव की रहने वाली है और अभी वह राजगढ़ में ही टिक्का रोड पर देसराज सकलांनि के मकान में किराए पर रह रही है. रजनी चमार जाति से सम्बंधित है. रजनी 2015 से बतौर प्रभारी कनेच स्कुल में काम कर रही है. इस स्कुल में यशपाल शर्मा बतौर PAT अध्यापक कार्यरत है.
01/09/16 को SMC (School Management Committee ) की बैठक हुई जिसमे कनेच गांव से रहने वाले चन्द्र मोहन जाति कोल्ली को स्कुल में मिड डे मील बनाने के लिए रखा गया इससे पहले स्कुल में कोशल्या देवी व रेखा देवी कुक का काम करती थी पर 30/08/16 को कोशल्या देवी सेवानिवत हो गई जिस कारण चन्द्र मोहन को कुक के काम के लिए रखा गया. 01/09/16 को चन्द्र मोहन ने स्कुल में डियूटी Join करी और इसी नियुक्ती की ख़ुशी में चन्द्र मोहन ने स्कुल में लड्डू बांटे परन्तु सामान्य वर्ग के बच्चे प्रगति , सुज़ल, कृतिका, साहिल अभय व अन्य कई बच्चों ने लड्डू खाने से मना कर दिया खाने से मना कर दिया जब इस बारे श्रीमति रजनी देवी प्रभारी कनेच स्कुल ने इन सभी बच्चों से पूछा तो सभी बच्चों ने कहा की हमारे माता पिता ने मना किया है की उस चंदे (चन्द्रमोहन कूक) के हाथ से कुछ भी नहीं खाना है क्योंकि व कोल्ली जाती से सम्बंधित है. अगले दिन जब चन्द्रमोहन ने खाना बनाया तो इन सभी बच्चों के इलावा शुभम , रेणु, दीक्षांत, अक्षय शर्मा ने भी मिड डे मील नहीं खाया. इन सभी बच्चों ने अपने अपने घर से खाना लाना शुरू कर दिया. इस स्कुल में कुल 31 विधार्थी है. जिनमे से 24 अनुसूचित जाति के बच्चें है तथा शेष 7 बच्चे सामन्य वर्ग के है और यही सात बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं और कहते हैं की चंदे (चन्द्रमोहन कूक) के हाथ का खाना पानी नहीं लेना है. इस स्कुल में यशपाल शर्मा बतौर PAT अध्यापक कार्यरत है वो और रेखा जो की चन्द्र मोहन की हेल्पर है ये दोनों भी चन्द्रमोहन के हाथ से कुछ भी नहीं खाते है. इस स्कुल में से प्रगति ने अपना स्कुल त्याग प्रमाण पत्र लेकर स्कुल छोड़ दिया पर बाकी सभी बच्चे नही अपना स्कुल त्याग प्रमाण पत्र मागा रहे है. जब इसका रजनी मैडम ने विरोध किया की अगर कोई अन्य वजय है तो मैं स्कुल त्याग प्रमाण पत्र देती हु पर जातिय भावना के चलते मैं ऐसे नहीं स्कुल त्याग प्रमाण पत्र दूंगी तो अगले दिन उन्ही बच्चों में से रेणु की माता प्रवीण ठाकुर पत्नी किशन सिंह स्कुल में आई और रजनी मैडम को गालिया निकालने लगी और कहने लगी अब इस स्कुल में बच्चे हमारे नहीं पढ़ेंगे. इस सारी घटना बारे रजनी प्रभारी कनेच स्कुल ने अपने शिक्षा विभाग में व पुलिस में जानकारी दे दी है पर अभी तक कोई भी कार्य वाही नहीं हो रही है.