Total records:1365

Women beaten by Rajpoots, and by Cast Abuse.

                                   यह घटना जिला सिरमौर की तहसील पच्छाद के गांव चुन्नर की है जो की बडू साब के पास है. यह गांव राजगढ़ से 30 कि०मि० की दुरी पर बड़ी ही पहाडियों के बीच सिथत है. इस गांव तक जाने के लिए 5 कि०मी० तक कोई पक्की सड़क नहीं है यहाँ तक जाने के लिए राजगढ़ से दिन में 4 बस ही जाती हैं. इस गांव में पांचवी कक्षा तक स्कुल है. इस गाव में पानी के लिए लोग ज्यादातर कुदरती तरीको पर निर्भर है. इस गांव में कोल्ली(हरिजन) जाति के 1 घर, डॉम जाति के 3 घर  व्  राजपूत जाति के 35 घर हैं.


     


                                इस गांव में दलित समाज में से तारा देवी पत्नी जगदीश राम उम्र 28 वर्ष रहती है. वह डॉम जाति से सम्बंधित है. तारा देवी घर में ही रहती है व घर का काम ही करती है. 7 मई 2016 को दिन के समय दोपहर को तारा देवी की बकरी व मेमना गुम हो गए जिसको तारा देवी इधर उधर डूढने लगे फिर व करीब 3:15 बजे तारा देवी अपनी देवरानी चिड़ि देवी पत्नी अनिल कुमार को साथ लेकर बकरी व् मेमने की तलाश में फागु गांव की और चल पड़ी तो चुन्नर गांव में ही राजपूतों के घर से 100-150 मीटर पीछे ही पहुंचे तो राजपूत जाति में से रत्न सिंह ठाकुर व उसके बेटे मुकेश, प्रेम सिंह उर्फ़ बबलू, कपिल मोहन उर्फ़ राजू हाथ में डंडे लेकर आ रहे थे उन्होंने तारा देवी और चिड़ि देवी का रास्ता रोका और मुकेश सपुत्र रत्न ठाकुर उम्र 27 वर्ष जाति राजपूत ने तारा देवी को उसकी छाती को दोनों हाथों से पकड़ा और चिड़ी देवी को भी प्रेम सिंह उर्फ़ बबलू सपुत्र रत्न ठाकुर उम्र 25 वर्ष जाति राजपूत ने पकड़ा और सभी ने तारा देवी और चिड़ी देवी को डंडो से पीटना शुरू कर दिया. मुकेश ने तारा देवी की गले के पास से उसके सूट को फाड़ दिया. तारा देवी को बाई बाजू पर डंडो की पिटाई से  गहरी चोट लगी व काफी खून बहने लगा इसी प्रकार तारा देवी को दोनों टांगो, गर्दन राजपूतों ने डंडो से गहरी चोटें पहुंचाई. तारा देवी की देवरानी को भी सिर के पास बाएँ कान के नीचे चोट लगी और उन राजपूतों ने उसका सिर भी फाड़ दिया और उसके सिर से भी काफी खून बहने लगा. तारा देवी व चिड़ी देवी ने अपने बचाव के लिए काफी आवाजे लगाईं पर कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया. इस मारपीट के दोरान राजपूत जोर ज़ोर से कह रहे थे की तुम साले डूमनों को ज़िंदा नहीं छोड़ेगे. बुरी तरह मार खाने के बाद तारा देवी और चिड़ी देवी बुरी तरह से बेहोश हो गई थोड़ी देर बाद मौके पर उनके पति जगदीश व अनिल और साथ में तारा देवी वे चिड़ी देवी की सांस माँ व चाची वहां पहुंचे और दोनों को जख्मी हालात में अस्पताल लेकर गए और वही पर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई. अभी तक इन दोनों को कोई मुआवजा राशि ना मिली है और उन राजपूतों किओ तरफ से रोजाना जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. 


     

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 28-09-2016
  • Date of Case Upload: 09-10-2016

Images

             

Rape with Dalit Lady and beaten by Rajpoots, and 12 years Worked as a Bonded labor in Rajpoot`s house.

                                   यह घटना जिला सिरमौर की तहसील नोराधार के गांव गुसाण की है जो की लाणा चेता गांव के पास है. यह गांव राजगढ़ से 50 कि०मि० की दुरी पर बड़ी ही पहाडियों के बीच सिथत है. इस गांव तक जाने के लिए 40 कि०मी० तक कोई पक्की सड़क नहीं है यहाँ तक जाने के लिए राजगढ़ से दिन में दो बस ही जाती हैं. इस गांव में पांचवी  कक्षा तक स्कुल है. इस गाव में पानी के लिए लोग ज्यादातर कुदरती तरीको पर निर्भर है. इस गांव में कोल्ली(हरिजन) जाति के 2 घर, राजपूत जाति के 35 घर हैं.


                              इस गांव में दलित समाज में से सुरजा देवी पत्नी चोंचा राम उम्र 34 वर्ष रहती है. वह कोल्ली जाति से सम्बंधित है. इसके तीन बच्चे है एक बेटी और दो बेटे. इसके पास रहने के लिए सिर्फ एक छोटा सा मकान है. सुरजा अपनी माइके में रहती है. व उसका भाई तहसील नाहन में अपना मकान बना के रह रहा है. और वहा पर स्कुल में नौकरी करता है. सुरजा ने 12 साल पहले दिलावर सिंह ठाकुर सपुत्र कल्याण सिंह ठाकुर जाति राजपूत से छ:हज़ार रुपये उधार लिए थे जिसके बदले में सुरजा देवी को 12 साल तक उनके खेत में व मालपशु का काम करना पडा और उसने 20 हज़ार रूपये भी दिए लेकिन राजपूत परिवार ने 6 हज़ार रुपये और बकाया निकाल दिए जब सुरजा देवी ने इसका विरोध किया तो 12 जनवरी 2016 को राजपूत परिवार में से दिलावर सिंह ठाकुर व उसके बेटे सतीष ठाकुर ने शराब पीकर सुरजा देवी के साथ बलात्कार किया व उसके पुरे शरीर को दाँतों से काट लिया उसके बाद उन दोनों ने सुरजा देवी को बड़ी बेरहमी पिटा और कच्चे रास्ते में बारीक पथरों पर घसीटा जिससे उसे काफी चोंटे आई. इसके बाद दुसरे दिन सुरजा ने DC नाहन के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई व DC ने SP को आदेश दिया की इस मामले में दोषियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए फिर SP ने दोषियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया व उनको दोनों को गिरफ्तार किया जिसके बाद व दोनों तीन महीने तक जेल में रहे और जमानत लेकर बाहर आये. सुरजा देवी को अभी तक कोई भी मुआवजा नहीं मिला और अब सुरजा देवी को राजपूत परिवार की महिलाए डरा धमका रही है और उनके साथ रघुनाथ ठाकुर भी है जो की दिलावर सिंह ठाकुर का पडोसी है अब सुरजा का पिने का पानी बंद कर दिया गया है व उसे उसके खेतों में नहीं जाने दिया जा रहा है व उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. 

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 28-09-2016
  • Date of Case Upload: 09-10-2016

Images

   

A Dalit youth murdered by dominant caste l

    Case details is not available
  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 06-10-2016
  • Date of Case Upload: 09-10-2016

A Dalit youth murdered by dominant caste

    Case details is not available
  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: Not recorded
  • Date of Case Upload: 09-10-2016

A dalit men murder (Head cut), Kolar District Gajinadnne Forest, Victm place Bangalore rural District, Devanahalli Talluk, Oganavadi village.

    Baangalore rural district, Devanahalli talluk, Kempathimmanahalli village ther lived schedule tribes Valmeeki nayaka community belongs Muniraju 55 years an his wife Venkatamma 50 years this couple has two male children Manjunath 26 years is first son and he has been studied up to PUC and he is working as lorry driver, Gangaraj 21 is their second son and he is also working as lorry driver, Manjunath has been married Manjula 22 years and she is belongs to Schedul Caste  Bovi community and she had been studied Bcom and it \'s an inerracial marriage.


    The same talluk devanahalli uganavadi village OBC community belongs Kurubagowda community Narayanaswami and his wife Pillamma their son is Shasikumar 26 years he is the owner of lorry and they are very rich and have many lands near Devanahalli international airport and this land is very costly, he has been married Shilpa last two years back and they have three months baby. this family is also forwarded in political background and one of his relative has been elected as Gramapanchayath member for 7 years continuously and he has been elected as President also.


    Schedule tribes Manjunath and OBC Kurubagowda community belongs Shasikumar both are best friends by child hood and form 8 th standered to PUC they are classmates. manjunath had land at devanahalli taluk Yukthagana village and they have sold that land also. the money which they land Manjunath had given one lack rupees as loan to his frind Shasikumar. were asking Shasikumar now and then to return back his money. on this money matter one day Manjunathas parents have asked him where is the money you had taken from home for that he had told them that i have given it to shasikumar and he will return it soon. since he is his frind they were kept silent.


    on 21-08-2016 Shasikumar had called Manjunath to come so with his bike he had gone to see Shasikumar there both have drank alcohol and had gone to on a rock which is in next district of Kolara Gaginadinne village government land of Nilagiri forest. Shasikumar drinks to Manjunath on the rock and after all that around 8-30 at night he  cuts Manjunaths neck and have killed him and went off. after all night around 11-30 voluntarily he had gone to Vishwanathapura police station and have surrendered. this incident case has been filed at Vishwanathapura police station and the crime no 00/2016 IPC 1860 u/s 143, 147, 148, 324, 506, 149 and Sc/St (poa) act 1989, 3(1)(x) has been filed.

  • Posted by: National Dalit Movement For Justice - NDMJ Karnataka
  • Fact finding date: 19-09-2016
  • Date of Case Upload: 05-10-2016

Images

 
Total Visitors : 12960114
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar