
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
कश में आया है I विधालय में शिक्षको की कुल संख्या 14 है जो जिसमे एकमात्र शिक्षका अनुसूचित जाति की है I इसमें कूल छात्र-छत्राओ की संख्या 516+577=1093 है जिसमे 44 +67=111 अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राये है I विद्यालय में 6 रसोईया कार्यरत है जो सभी एक ही जाति तेली समाज से है जिसमे अनुसूचित जाति से एक भी रसोइया नहीं है I घटना के दिन विद्यालय में शिक्षको द्वारा कार्यालय में मांस-भात बना था एवं शिक्षक लोग मांस-भात खा रहे थे I उसी क्रम में शिल्पी कुमारी भोजन करने के लिये कार्यालय में प्लेट लाने गयी तो शिक्षक उसे भगा दिए की तुम जाओ और दस मिनट के बाद आना I दस मिनट के बाद जब पुन: पीडिता प्लेट लाने गयी तो देखी की शिक्षक लोग मांस-भात खा रहे है I तब पीडिता ने उनसे कहा की आपलोग मांस-भात खा रहे है और हमलोग खिचड़ी-चोखा खा रहे है I इसी बात से क्षुब्द होकर शिक्षिका कबिता वर्मा ने उसके मुंह पर झूठा प्लेट फ़ेंक दिया तथा अन्य प्रधान शिक्षक सचिंदर कुमार प्रसाद ने बोला की मांस-भात तुम्हारे बाप का खाते है तथा अन्य शिक्षका रौशन आरा , अंजुम आरा , प्रियंका सिन्हा ने बाल पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी तथा उनलोगों ने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियाँ देने लगी I सभी ने उसकी इतनी पिटाई की कि वह वंही पर बेहोश हो गयी I तब शिल्पी को स्कूल के अन्य सहयोगी छात्र अंकुश कुमार , विपुल कुमार , अमन कुमार , पुष्प कुमारी , सुनीता आदि छात्रो ने उसे उठाकर संदीप कुमार के दवा की दुकान पर ले गये जंहा उसका उचित इलाज़ हुआ I उसके बाद पुन: दुसरे दिन सभी शिक्षक विद्यालय आये और प्राथर्ना करने के बाद सिर्फ कार्यलय बंद कर विद्यालय को खुला छोड़ BRC भाग गये तब क्रोधित होकर छात्रो ने कोटवा मोतिहारी मुख्य पथ को जाम कर दिया I जाम स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पिपरा कोठी तथा तुरकौलिया थाना के दारोगा मनोहर सिंह के पहल पर जाम यह कहर समाप्त कराया गया की जल्द ही मामले सुलझा लिया जायेगा I परन्तु शिक्षको ने साजिश के तहत पीडिता का इलाज़ करने वाले संदीप कुमार पर एक मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज करा दी I उसके बाद जब पीडिता को न्याय नहीं मिला उसने sc/st थाना मोतिहारी पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी
आज भी सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण के कल्यानपुर प्रखंड के अंतर्गत गरीबा पंचायत में दबंगो द्वरा अपने समर्थक उम्मीदवार को मतदान नहीं करने एवं उपमुखिया चुनाव में दबंगो के समर्थित उम्मीदवार को मत नहीं देने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है I घटना 21.08.2016 रात्रि 10 बजे के करीब अपराधी 4 की संख्या में आये और पीडिता के घर में गलत कार्य करने की नियत से घुस गए I चारों मिलकर पीडिता को पकड़ लिये एवं साडी तथा ब्लाउज फाड़ दिए जब पीडिता शोर करने लगी तो चारो उसे उसके घर के पीछे उठकर ले गए और गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियाँ देते हुये उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे I पीडिता ने जब शोर मचायी तो अगल-बगल के ग्रामीण को आते देख अपराधी अँधेरा का फायदा उठकर भाग गए I ये चारों अभियुक्त अपराधी प्रवृति के लोग है I उनके ऊपर पूर्व से कई मुकदमे दर्ज़ है I
उ० म० वि० , भुसहा , प्रखंड+थाना- संग्रामपुर, पूर्वी चम्पारण में कुल 6 शिक्षक कार्यरत है जिसमे 5 शिक्षक और 1 शिक्षिका है जो अनुसूचित जाति की है I विद्यालय में एक सामुदायिक शिक्षक(तालीमी मरकज़) मेराज आलम भी है जिनकी पुत्री भी उसी विद्यालय में पढती है I यह घटना बच्चो के खेल-खेल से मारपीट तक जा पहुँचती है I घटना के दिन विद्यालय में में कार्यरत तालीमी मरकज़ मेराज आलम की बेटी तब्बसुम खातून के द्वरा बरामदे खेल रही 5 बच्ची 1. रेनू कुमारी 2. काज़ल कुमारी 3.आशा कुमारी 4. सबिता कुमारी 5. संगीता कुमारी को ईंट चलाकर मारी जो जाकर आशा कुमारी को लग गयी I जब बच्चो ने ईंट मारने का कारण पूछा तो इस बात को लेकर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी I उसके बाद शिक्षको ने उनका झगड़ा छुड़ा दिया I इन पांचो बच्चो के घर जाने का रास्ता मेराज आलम के घर से होकर जाता है I अत: स्कूल की छुट्टी के बाद जब ये सभी बच्चे अपने घर लौट रहे थे तो तब्बसुम खातून के माता-पिता ने उन पांचो लोगों को पकड़ लिया I अभियुक्तों ने इन पांचो बच्चो को इतनी बुरी तरह पिटा की वे सब वन्ही बेहोश हो गए बाद में उनके परिजनों को कुछ लोगों ने खबर कर दिया तथा उनलोगों ने तत्काल ही बाछियो अस्पताल में भर्ती करवा दिया I इस मामले में अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुयी है I
संजीव कुमार रजक , पिता श्री दरोगा बैठा , ग्राम बासमनपुर अगरवा के निवासी हैं i वे अनुसूचित जाति के सदस्य है तथा एक सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा गाँव के लोगों से मेल-मिलाप से रहने वाले व्यक्ति है I उनका आचरण गाँव में बहुत ही शालीन तथा समस्या में पड़े व्यक्ति की मदद करने वालों में माने जाते है I इसके ठीक विपरीत घटना का आरोपी शत्रुघ्न राय एवं चंद्रकिशोर राय दोनों आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जो हमेशा गाँव के लोगों को अपने अपराधिक कामों से परेशान करता रहता है I
दिनांक 11.08.2016 रात्रि करीब 9.00 बजे शत्रुघ्न राय एवं चंद्रकिशोर राय एवं अन्य लोगों द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक विधवा स्त्री उमा देवी के साथ मार पीट एवं दुर्व्यवहार किया जा रहा था . संजीव कुमार को रहा नहीं गया I वह मुस्मात स्त्री की मदद करने के लिए तथा उसे अभ्युक्त के प्रहार से बचाने के लिए वंहा गया I यह देखकर अभियुक्तगन श्री रजक को जाती सूचक गलियाँ दी तथा कुल्हाडी से प्रहार कर सर फार दिया . श्री रजक बुरी तरह घायल हो गए . ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया . घटना के बाद श्री रजक द्वारा एससी/ एसटी थाना , मोतिहारी अन्तर्गत कांड सं0 51/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई .
The incident was taken place on 13.08.2016 about 3:00Pm was going to repair her bicycle in Kesariya Bazar. The accused came to girl and informed that her brother had applied for gas Connection so she can come with me and and take the paper. The accused made video of molesting girl and tried to distribute in neighbourhood. The victim was threatned not say in police or any of the person. Laterr her brother loged the FIR on 1.09.2016 under section 354(a)(b)(c)(d)/386/387. The accused is still not arrested.