
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
ग्राम दुर्गागंज थाना सजेती जनपद कानपुर नगर का मामला सुरेंद्र संखवार पुत्री गोल्डी जो बीएससी की छात्रा थी उम्र 18 की थी पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है कृषि व कोई अलग से व्यवसाय नहीं है गोल्डी पढ़ाई में बहुत दुखी और एक बड़ी अफसर बनना चाहती थी रोजाना की तरह वह कालेज गई हुई थी कॉलेज नाम जनता शिक्षा संस्थान महाविद्यालय घाटमपुर कानपुर नगर में पढ़ती थी ! 14/12/202 को लगभग 10:00 बजे सुबह घर से पढ़ने के लिए निकली थी और जब शाम होने तक वापस घर नहीं आए तब घर के लोगों ने ढूंढना शुरू किया और देर रात तक परिवार के लोग परेशान रहे आसपास के क्षेत्र में ढूंढते रहे पर कुछ पता नहीं चला 14 व 15 2 दिन तक कुछ पता नहीं चला आसपास के तमाम दूर-दूर क्षेत्र तक परिवार व रिश्तेदार ढूंढते हुए 16 /12/2022 को थाना सजेती पुलिस पीड़ित के घर गई और घर में सुरेंद्र संखवार पत्नी माया से बताया कि एक लड़की की लाश बरामद हुई है मौजा अला दादपुर स्थित बाबा भट्ठा के पास हड्डी गोदाम के पीछे झाड़ियों में नीम से पेड़ में दुपट्टा से के सहारे लटकी हुई है और चलकर पहचान कर लीजिए कहीं तुम्हारी पुत्री तो नहीं है माया रोते-रोते अपने गांव के परिजनों के साथ उस स्थान पर पहुंची और अपनी बेटी की पहचान की पुलिस ने इसके बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई की पुलिस का मानना है कि आत्महत्या है लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि बलात्कार करके उसके ही दुपट्टे से मारकर लटका दिया गया अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है और ना ही अपराधी जेल गए हैं ना मुआवजा मिला है और ना सही तरीके से कोई कार्रवाई हो रही है आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है
ग्राम जर सेन थाना मूसानगर कानपुर देहात का मामला मृतक जगदीश पुत्र दुर्गा प्रसाद संखवार जर सेन निवासी हैं जो कि पूरा परिवार मजदूरी करता है और गांव के ठाकुरों के खेती में महिलाएं मजदूरी का काम करती हूं मृतक जगदीश भी ठाकुरों के खेतों में काम करता था लेकिन कुछ दिनों से चंद्रभान उर्फ राजू सिंह चौहान और राजन सिंह चौहान भीषण सिंह चौहान सोनू मोनू नंदू आदि आरोपी परेशान कर रहे थे उसे मजदूरी का पैसा कई महीनों से नहीं दिया था और जो फसल होती थी वह भी नहीं दिया कहने पर जातिसूचक गालियां देते और अपमानित करते पूरे परिवार को गाली गलौज करते मृतक जगदीश के बार बार कहने पर उसे उसके हिस्से का राशन नहीं दे रहे थे इस बात को लेकर रोजाना गाली गलौज वह मारने की धमकी देते थे 17/02/2023 को करीब 8:00 बजे रात को बहस हुई थी और बेल्ट ऊपर उन लोगों ने चमार चमार देकर गंदी गंदी गालियां दी जगदीश ने यह सारी बातें शाम को खाना खाते समय अपने पूरे परिवार को बताएं और जैसे ही दूसरे दिन खेत पर गए आरोपी पहले से वहां मौजूद थे और जगदीश को वहां से मारते घसीटते हुए ट्यूबवेल के कमरे में ले आए और करंट लगाकर जान से मार दिया और जाकर दूसरे खेत तरफ फेंक दिया और फिर गांव में सूचना फैला दी कि जगदीश को सांप ने काट लिया और वह खेत में पड़ा है तभी भागते हुए गांव के सभी लोग वहां पहुंचे पीड़ित परिवार भी खेत में पहुंचा सभी लोग के पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से भाग गए थे और सभी लोगों ने मूसानगर अस्पताल जगदीश को ले गए वहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने देखते ही बताया कि इनकी मृत्यु सांप काटने से नहीं बल्कि जलने से बिजली के जलने से करीब 6:00 7 घंटे पहले हुई है पीड़ित परिवार जगदीश को लेकर घर पहुंचे और सो नंबर पर कॉल किया पुलिस आ जाने के बाद मूसानगर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंचे S O कप्तान से पीड़ित परिवार में न्याय की मांग की और परिवार से एक लड़की को नौकरी देने की बात रखी इस बात से S O कप्तान ने कहा पूरी तरह से न्याय मिलेगा और नौकरी और सभी लोगों के एक एप्लीकेशन पर यह बात लिखी गई और हस्ताक्षर हुए S O कप्तान ने कहा कि कानूनी कार्रवाई में हम पीड़ित परिवार का पूरी तरह से मदद करेंगे और जल्द से जल्द न्याय हो यह आशा करते हैं इसके बाद मृतक जगदीश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हालांकि अभी तक इस मामले में कोई सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई ना ही पीड़ित को मुआवजा मिला है और ना ही आरोपी गिरफ्तार हुए हैं पीड़ित परिवार ने कई ऑफिस में इस मामले को लेकर एप्लीकेशन लिया है अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही है
ग्राम नागिन जलालपुर कानपुर देहात का मामला अरुण कुमार पुत्र शिवनाथ संखवार निवासी जलालपुर अकबरपुर कानपुर देहात अरुण कुमार उम्र 32 वर्ष समय लगभग शाम को 8:00 बजे जैनपुर फैक्ट्री में अरविंद कुमार के भाई काम करते थे वह रोजाना वहां इसी समय खाना देने जाते हैं रास्ते में लौटते समय अपनी मोटरसाइकिल साइड में रोक के किनारे खड़े थे और अचानक आकर मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति ने टक्कर मारी और झगड़ा करने लगे अरुण कुमार के साथ उनका छोटा भतीजा प्रशांत कुमार पुत्र दयाशंकर प्रशांत कुमार 12 वर्ष के हैं और पढ़ाई करते हैं दोनों लोगों को आरोपी ओम जी यादव और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अरुण कुमार और प्रशांत को गंभीर तरह से मारपीट की आरोपी ने नाक और आंख में बहुत जोर से मारा अरुण के नाक की हड्डी टूट गई और बहुत मात्रा में खून बहने लगा तेज हथियार से आंख में हमला किया आंख में भी गंभीर चोट आई वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए क्योंकि फैक्ट्री एरिया में आते जाते रहते हैं किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया पुलिस चौकी पास में थी 10:15 मिनट में पुलिस पहुंची और अरुण कुमार और प्रशांत कुमार को पास के अस्पताल में एडमिट कराया आरोपी पुलिस के आने से पहले ही भाग गया था पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल किया और जिला अस्पताल ले गए कि की चोट गंभीर थी और खून बंद ना होने के कारण मुझे तुरंत कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया वहां पर भी सही इलाज ना होने पर संतुष्टि ना आराम नहीं मिली तो फिर वह एक प्राइवेट नबीपुर अस्पताल में एडमिट किया गया कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहे पीड़ित परिवार ना की मजदूरी करता है और इलाज के लिए इतना पैसा लगाना संभव नहीं था लेकिन उधार लेकर इलाज कराया आरोपी क्योंकि ओबीसी समाज से हैं तो अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है एप्लीकेशन देने के बाद आरोपी पर दबाव बना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बार-बार जैनपुर गांव पहुंचे लेकिन पीड़ित परिवार को रोजाना धमकियां मिलती काम पर आते जाते समय परिवार को किसी भी व्यक्ति को डराया धमकाया कि समझौता कर लो नहीं तो अबकी बार मारपीट ही की है जान से मार भी देंगे तो हमारा कुछ नहीं होगा रोजाना धमकाने के बाद पीड़ित परिवार डर गया कि हम पूरा परिवार रोज मजदूरी के लिए रात और दिन में जाते हैं पता नहीं कब हमला कर दे और हमें जान देनी पड़े इस डर से पुलिस स्टेशन नबीपुर में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और इलाज में जो खर्च हुआ पैसा वह आरोपी ने पीड़ित परिवार को दिया और मामला शांत हो गया
ग्राम बहराना मजरे असोथर तहसील व जिला फतेहपुर का मामला रामखेलावन पासवान पुत्री राधा उम्र 15 वर्ष थाना असोथर फतेहपुर पासवान समाज 80 परसेंट मजदूरी करते हैं मेला महोत्सव जो कि हर वर्ष अक्टूबर महीने में भरत मिलाप के नाम पर मेला महोत्सव मनाया जाता है उसी दौरान रामखेलावन पुत्री राधा 16/10/2022 को शाम झाल चौराहा में भरत मिलाप मेला लगा था राधा अपने मां बहन और परिवार के सभी लोगों के साथ भरत मिलाप मेला देखने गई मेला देखने के बाद रात 10:00 बजे पूरे परिवार के साथ वापस आ रहे थे जैसे ही रमेश हलवाई की दुकान के पीछे राधा पेशाब करने के लिए गई तो राधा ने कहा अपनी मां से मैं पेशाब करने जा रही हूं तुम धीरे-धीरे चलो आरोपी अंशु सिंह नितिन सिंह निवासी प्रताप नगर झाल असोत्र सनी सिंह निवासी सराय थाना असोत्र के हैं यह सब ठाकुर समाज के हैं राधा को अंधेरे में जबरदस्ती वहां से उठा लिया और नितिन सिंह के घर ले गए राधा के बिना समिति से सामूहिक बलात्कार किया जब राधा की हालत खराब हो गई तब 2:00 बजे लगभग सनी सिंह सुरेश सिंह मोटरसाइकिल में बैठाकर गांव के बाहर छोड़कर चला गया और धमकी दी घर में कुछ बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे गांव में रहने नहीं देंगे पूरा परिवार देर रात तक राधा की तलाश करते रहे देर रात बाद किसी तरह राधा घर पहुंची और अपनी मां को रो-रोकर पूरी घटना बताई रामखेलावन पासवान ने दूसरे दिन ही थाना असोथर मैं लिखित सूचना दी और पुलिस ने कठिन कार्रवाई की एक आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया बाकी आरोपी बाहर थे पीड़ित परिवार में सीएम व्हाय एसपी डीएम को लिखित एप्लीकेशन दिया बाकी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए और इस बात को घटना को पेपर में भी छपवा या अभी सारे आरोपी गिरफ्तार हैं लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला जांच की प्रक्रिया चल रही है केस फतेहपुर कोर्ट में चल रहा है मेडिकल के आधार पर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा