Total records:1454

Death of Manual Scavenging

    On 19.01.2022, five persons including Yelumalai (35) from Manivakkam along with Rajesh (35), a Dalit community from Manimangalakam, Sriperumbudur area, Kanchipuram district, were engaged in cleaning the septic tank in an apartment owned by Jayakumar, a resident of Varadarajapuram PTC near Mudichur. When Rajesh and Yelumalai went down inside the tank and cleaned it up to pick it up as the wastewater had accumulated at the bottom of the tank. Both died of poisoning inside the tank. Manimangalam police arrived at the spot, investigated and summoned the fire department, and then removed the bodies of the two from the tank. The bodies of the two were taken to Crompton Government Hospital where they were autopsied and handed over to the relatives of the two who died at around 7.00 pm that night. The bodies were buried the next day on 20.01.2022.

  • Posted by: Social Awareness Society for Youths-SASY
  • Fact finding date: Not recorded
  • Date of Case Upload: 02-03-2022


Files

1) FIR Copy 

Dalit woman Manju had given her house on rent, after some time she herself started giving her house on rent and started beating her

    गरीब दलित मजदूर मुन्ना की पत्नी मंजु देवी लड़की अनीता पुनीता घर पर थी दिनांक 3-3-2021 को इसी बीच चतुर्भुज द्वारा मेरे बने मकान मे रह रहे थे की मकान को वर्तमान मे जाली रजिस्ट्री व अन्य कागज बनवाकर मेरा मकान हड़पना चाह रहे है उसी को लेकर बराबर विवाद हो रहा था की उक्त दिनांक को पुनः विवाद हो गया जिसमे मौके पर चतुर्भुज पुत्र रामबली मौर्य शनि पुत्र चतुर्भुज विक्की  पुत्र चतुर्भुज करन पुत्र चतुर्भुज सुबह 8 बजे लाठी डंडे लेकर मेरे दरवाजे पर गाली देते हुए आए और लाठी डंडे एवं लात घूसों से मारे पिटे ! जिसमे सभी को काफी चोटे आयी इस घटना की सूचना थाना अध्यक्ष जलालपुर को लिखित को प्रार्थना पत्र दिया गया काफी हिलहवाली करने के बाद मुकद्दमा पंजीकृत किया गया !

  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 18-02-2021
  • Date of Case Upload: 02-03-2022


Files

1) FIR Copy 

Priya going for defecation, village boy Vipul fastened the accelerator by accelerating the bike, due to which she fell and went away while sparring with her.

    प्रार्थी रमेश कुमार गौतम पुत्र हृदयलाल गौतम ग्राम रायपुर खुर्द थाना सूजनगंज जौनपुर मेरी बेटी प्रिया गौतम जिसकी उम्र 19 वर्ष है वह शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से गाव का लड़का विपुल उपाध्याय पुत्र रमाकांत निवासी रायपुर खुर्द अपने चाचा बाबलू के उपाध्याय के साथ पहुचा और हमारी बेटी के पीछे गाड़ी सटाकर ऐक्सिलेटेर तेज करके गाड़ी सटा दिया और हमारी लड़की घबराकर बगल मे गिर गई तो ये दोनों छिटाकशी करते हुए हसते हुए चले गए उस समय हम और हमारी पत्नी घर पर नही थे हमारी सास का देहांत हो गया था हम लोग अगले शाम को घर आए तो हमारे छोटे भाई ने हमसे बताया तो हम सुबह ही उनके घर उलाहना लेके गए तो वहा पर विपुल ओमप्रकाश उर्फ ओ पी और उनके पिता रमाकांत उपाध्याय ने हमे जातिसूचक गाली देते हुए बोले साले चमार भाग जा जो तुम्हें करना है कर ले उसके बाद हम लोगों से थोड़ा बहस हुआ उसके बाद लोगों के हस्तक्षेप से हम लोग अपने घर चले आए फिर हम लोग अपने खेत मे गेहू की मढ़ाई करने चले गए उसके बाद 2 बजे लगभग ओमप्रकाश पुत्र रमाकांत कुछ लोगों को लिवाकर हाकी डंडा लेकर खेत मे पहुच गए नीचे हमारे जी को मारना सुरू कर दिए हम लोग दौड़े फिर हम लोगों को भी मारे असलहा भी लेकर आए थे जाति सूचक गाली देते हुए चले गए की अब कुछ बोले तो जान से मार देंगे !

  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 18-08-2020
  • Date of Case Upload: 02-03-2022


Files

1) FIR Copy 

The boys of the neighborhood were beaten up for talking dirty in front of them and for molesting them

    प्रार्थिनी सुषमा कनौजिया पुत्री नंदलाल ग्राम बारीगाव थाना मड़ियाहू जौनपुर की रहने वाली है और जाति से धोबी है दिनांक 14 -9-2020 को समय 11 बजे दिन मेरे ही गाव के अनिल विश्वकर्मा राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र गण सभाजित मनीष विश्वकर्मा पुत्र इंद्रजीत ने मुझे व मेरी बहन रेशमा को देखकर छींटाकशी करते है तथा मेरे द्वारा मना करने पर गाली गलौज करने लगे तथा हम लोगों का फोटो भी खिच लिए थे इसी बात पर मेरी माँ ने विरोध किया तो उनको धक्का देकर गिरा दिए तथा मुल्जिमान उपरोक्त मुझे व मेरे परिवार को बेइज्जती करने की धमकी दिए थे और बोले की रिपोर्ट करोगी तो तुम लोगों को जान से हाथ धोना पड़ेगा व विशाल विश्वकर्मा पुत्र विजयी विश्वकर्मा जो मेरे ही गाव का ही है यह भी हम लोगों को गाली गलौज व उल्टा सीधा बोल रहा था ! 

  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 05-09-2020
  • Date of Case Upload: 01-03-2022


Files

1) FIR Copy 

There was no milk for refusing to make tea

    गरीब दलित राजकेशर गौतम जो बधवा बाजार मे एक गुमटी मे चाय पान गुटखा की दुकान चलाता है दिनांक 12.8.2020 को समय शाम को 7 बजे बंद कर ही रहे थे की इतने मे विवेक यादव आलोक यादव सभापति यादव चाय बनाने के लिए बोले तो हमने कहा भैया दूध नही है फिर सिगरेट मांगे फिर हमने मना किया इतने मे इक तमाचा खिच कर मारे उसके बाद और मा बहन की तीनों लोगो ने गाली देते हुए और जान से मरने की धमकी देते हुए चले गए उसके बाद हमने पुलिस चौकी मे सूचना दिया लेकिन कोई नही आया ना ही कुछ हुआ उसके बाद हम थाना पट्टी के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिए फिर भी कुछ नही हुआ उसके बाद फिर कप्तान साहब को फोन करके मदद की गुहार लगाया तब जाकर मेरी  FIR दर्ज हुआ 

  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 08-10-2020
  • Date of Case Upload: 01-03-2022


Files

1) FIR Copy 
Total Visitors : 15882473
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar