Total records:1454

दलित महिला के साथ घर आकर मारपीट व् छेड़छाड़ at Takka

                    यह घटना जिला ऊना के गांव टक्का के वार्ड न० 6 की दलित बस्ती की हैं. यह गांव जिला मुख्यालय से 7 कि०मी० की दुरी पर है इस गांव में चमार जाति के 100 घर, ब्राहमण जाति के 1000 घर, जट जाति 40, तेली 02, जुलाहा 02, सुरैहडा 01, सैनी 70, नाइ 20, तरखान 30 घर है, इस गांव में चमार जाति में से अनुराधा पत्नी श्री तरसेम लाल रहती है. अनुराधा का पति तरसेम लाल अपनी बैल्डिंग की दुकान करता है जो की दूकान किराए पर ले रखी है, तरसेम लाल ने करीब 7 साल पहले गांव टक्का में ही बस स्टॉप के पास ही गांव के ओन्कार नाथ सपुत्र स्व: गज्जन राम जाति ब्राहमण उम्र 80 वर्ष से दूकान किराए पर ली है जिसका किराया एक हज़ार रूपये है. अनुराधा के पति हर महीने की दस तारीख से पहले पहले दूकान का 1000/- किराया दे दिया करता था, लाक डाउन जैसी स्थिति में भी अनुराधा के पति ने ओन्कार नाथ को दूकान का किराया सही समय पर दिया है. किसी कारण वर्ष अक्तूबर महीने का किराया अनुराधा के पति से लंबित हो गया.


                दिनाक 25.11.21 को करीब शाम 5:30 पर अनुराधा अपने घर में अपने कमरे में रजाई में लेट कर अपना TV देख रही थी तभी आचानक ओन्कार नाथ सपुत्र स्व: गज्जन राम जाति ब्राहमण उसके कमरे में आ गया और अनुराधा की रजाई को हटा कर बोला क्या कर रही है तू और तेरा घरवाला कहा है अनुराधा ने कहा बाबा जी आप बाहर बैठो मैं TV देख रही हूँ और मेरे पति काम पर गए हुए है. ओन्कार नाथ को अनुराधा ने फिर कहा की आप बाहर बैठो फिर व बाहर आकर बैठ गया फिर ओन्कार नाथ सपुत्र स्व: गज्जन राम ने पूछा की बच्चे कहा है तेरे अनुराधा ने जबाब दिया की बच्चे टियुशन गए हुए है. फिर उसने अनुराधा की पढ़ाई के बारे में पूछा की तुम कहा तक पढ़ी लिखी हो. अनुराधा ने बताया की व दसवीं तक पढ़ी लिखी है फिर उसने अनुराधा से उसके पति का फोन नंबर माँगा अनुराधा जैसे ही अपने कमरे की तरफ आई तो ओन्कार नाथ उसके पीछे चल पड़ा इतने में अनुराधा ने थोड़ा गुस्से से बोला बाबा जी आप डैडी के पास जाकर बैठो क्योंकि अनुराधा के ससुर बिस्तर पर ही बिमारी की हालत में रहते है जिनका कमरा थोडा हट कर है. अनुराधा के कहने पर ओन्कार नाथ सपुत्र स्व: गज्जन राम जाति ब्राहमण  वहा से चला गया उसके जाने के बाद अनुराधा अपने कमरे में आई और फिर रजाई में लेट कर TV देखने लग पड़ी करीब 15 मिनट के बाद ओन्कार नाथ फिर अनुराधा के कमरे में आ गया और फिर रजाई को हटा कर बोला साली कुत्ती चमारी बिगड़ी हुई पंजाबण और काफी गालियाँ निकालने लगा, और दोनों वाहों से पकड़ लिया फिर जोर जोरो से अनुराधा चिलाई तब जाकर साथ के घर से कंचन, नीलम, व् यशपाल आये उन्होंने उसके चुंगल से अनुराधा को छुडाया, जब मौका अनुराधा को छुड़वाने आये तो व् मौका पर अनुराधा को जुत्ते से मार रहा था  इसके बाद अनुराधा ने पुलिस को फोन किया पर पुलिस मौका पर ना आई और ओन्कार नाथ सपुत्र स्व: गज्जन राम जाति ब्राहमण का लड़का घर पर आया और उसे लेकर चला गया और बोला तुम लोग जो कुछ मर्ज़ी कर लो उसके बाद गांव के प्रधान को बुलाया तब प्रधान ने कहा की मैं उनको मौका पर बुलाता हूँ और आपका राजीनामा करवा देता हूँ, पर अनुराधा ने यही कहा की मैं पुलिस में ही इसकी शिकायत करुँगी. तब करीब रात 8 बजे अनुराधा ने अपनी शिकायत महिला थाना ऊना में दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने टाल मटौल करते हुते हुए दुसरे दिन FIR दर्ज करी.

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 05-12-2021
  • Date of Case Upload: 05-12-2021

Images

     

Attempt to dalit murder

    पीड़ित अशोक साकेत द्वारा बताया गया कि  6 माह पहले आरोपी गणेश मिश्रा के यहां राजमिस्त्री का काम किया था, काम के दौरान ही पैसा देने में आनाकानी कर रहा था तो हम वहां काम करना छोड़ दिये, जितना काम किये थे उसकी मजदूरी कुल 15000.00 हुई थी जिसमें से 6000.00 आरोपी पहले दे चुका था 9000.00 रुपये बकाया था जिसे लेने के लिए मैं 20 नवम्बर को गणेश मिश्रा को फोन लगाया कि पिछला बकाया पैसा दे दें, तो आरोपी ने बुलाया की आ जाओ हिसाब किताब कर देते हैं। तो अशोक साकेत और सत्येंद्र साकेत दोनों आरोपी के गणेश मिश्रा की आहरी ग्राम डोल गए जहां पीड़ित और आरोपी दोनों के बीच हिसाब किताब में बहस हो गया उसी बीच आरोपी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात किया हिसाब किताब को लेकर तो पीड़ित अशोक साकेत ने फोन पर बात करने को कहा, आरोपी बात न करवा कर गुस्से में  अंदर गया कहते हुये कि रुक बताता हूँ और तलवार निकाल कर पीड़ित के गर्दन में हमला किया जिससे बचने के लिए वो अपना हाथ बीच मे लाया और हाथ कट गया।

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 29-11-2021
  • Date of Case Upload: 03-12-2021

Images

 

Files

1) Judgment 

SEXUAL ASSAULT OF A MINOR GIRL NAMELY JYOTSNARANI BEHERA

    The victim girl namely Jyotshna Rani Behera, age-12 years D/O- Shyamsundar Behera was victimize and sexually assaulted by accused Raja of the same locality. The accused Raja takin advantage of loneliness gave nacotic drugs in food of victim and sexually intercourse in unconscious stage at night 10.30 PM. Her mother return from duty in morning. Saw her in a building stage. asked her regarding the incident. The victim girl cried and told that someone has entered the house at the gate was open. The matter was reported to the IIC Mahila PS, Cuttack and Mahila PS No-  0121 Date- 02-11-2021 was registered under Section 376 (3), 506 and 6 of POSCO Act. Investigation is undergoing process. Victim has been medical examined.

  • Posted by: Dr. B.R Ambedkar Dalit Mahila Maha sangha
  • Fact finding date: Not recorded
  • Date of Case Upload: 02-12-2021


Files

1) FF REPORTS OF AMBIKA BEHERA 

Police ne jabardasti Pesab pilaya and marpeet

    पीड़ित शिव वीर उर्फ भोला ग्राम बन्ना पुर थाना शिवली कानपुर देहात का मामला


     शिव वीर बकरी बेचने व खरीदने का व्यापार करते है 26 मार्च 2021 को घर से दूर बकरी खरीदने गए हुए थे आरोपी शशीकांत प्रभारी तैनात पुलिस सिफाई आनंद कुमार ड्यूटी में थे शशीकांत प्रभारी ने शिव वीर के साथ कुछ पैसे लेने की बात कही तभी शिव वीर ने पैसे देने से इनकार कर दिया और इसी कारण शशिकांत ने पीड़ित शिव वीर को मारने लगा और जातिसूचक गाली देने लगे और पीड़ित को वहां से मारते हुए शिवली थाने दौड़ा-दौड़ा कर लाया थाने में पीड़ित के साथ बहुत मारपीट की पीड़ित को प्यास लगने पर पानी मांगा तो तैनात पुलिस ने पानी की जगह पेशाब पिलाया और बुरी तरह से पिटाई की पीड़ित के परिवार वालों को जब यह पता चला तो वह थाने में मिलने गए वहां पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया कई कोशिशों के बाद शिव वीर बाहर आए तो वह चलने की हालत में नहीं थे पुलिस ने इस तरह मारपीट की कि वह कई दिनों तक बीमार पड़े हैं पीड़ित ने हार नहीं मानी और शशिकांत व अन्य पुलिस तैनात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया अभी तक सभी आरोपी सस्पेंस है और पीड़ित को न्याय मिला

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 20-09-2021
  • Date of Case Upload: 16-11-2021

Rape case and chaku and lat ghuse se mara

    ग्राम बड़ा गांव थाना शिवली कानपुर देहात की घटना बड़ागांव दबंगी गांव है जोकि थाना शिवली कानपुर देहात में आता है यहां दलित ओबीसी खुल कर बोल नहीं सकते घटना आकांक्षा देवी दिवाकर के घर के सामने पड़ी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं आरोपी नीरज अवस्थी राहुल अवस्थी व अन्य जबरदस्ती कब्जा करते हैं और जातिसूचक गाली गलौज रोजाना करते रहते हैं इसी के रंजिश में आकांक्षा देवी को मारने को कोशिश करते रहे और 1 दिन आरोपियों को मौका मिल गया 24 अगस्त 2021 शाम 7:30 बजे आकांक्षा अपने घर के पीछे बने शौचालय में गई थी वहां पर आरोपी नीरज अवस्थी ने आकांक्षा को बहुत मारपीट की चाकू से उसके हाथ को काट दिया और दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो मैं जान से मार दूंगा और वहां से भाग गया जब मैं चिल्लाई तो घर के सारे लोग आए तब आरोपी वहां से जा चुका था पीड़ित आकांक्षा ने एफ आई आर दर्ज कराई इसी के चलते आकांक्षा के पति शैलेश कुमार को रास्ते में मारपीट की और धमकी दी कि समझौता कर ले नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 20-09-2021
  • Date of Case Upload: 16-11-2021

Images

             
Total Visitors : 15882612
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar