Total records:1454

Dabangs entered Dalit

    Case details is not available
  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 05-12-2020
  • Date of Case Upload: 18-10-2021

A Dalit student was stabbed to death with a knife by the dominant students.

                                         दबंग छात्रों ने चाकू से गोद - गोद कर दलित छात्र की हत्या कर डाली 


     


    घटना सूबे बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र  रीगा स्टेशन टोला की है . अजय धारती , पिता - राम चन्द्र पासवान , जाति - अनुसूचित जाति ( दुसाध ) उक्त गांव के निवासी हैं . वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते है . उनकी खाशियत यह है कि गरीबी की हालत में भी अपनी संतानों को पढ़ाते है . मृतक अमन राज , उम्र करीब 15 वर्ष उन्ही का पुत्र था . उसके घर के बगल में एक कोचिंग संस्थान है जिसमे वह पढाई करता था . उसका पडोसी प्रियांशु भी अमन के साथ ही उक्त कोचिंग में पढ़ता था . दोनों के बीच काफी नजदीकी थी . अप्प्रधियों द्वारा अमन की हत्या में प्रियांशु का इस्तेमाल किया . कहते है कि दिनांक : 25 . 09 .2021 को अपराधियों द्वारा पूर्व प्लानिंग के अनुसार प्रियांशु कुमार के द्वारा अमन कुमार को किसी बहाने उसके घर से बुलाकर किसी सुनाशान जगह पर ले जाया गया और दिनदहाड़े चाकू से गोद गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई . घटना का कारन यह है की कुछ दिनों पूर्व कोचिंग में अगले बंच पर बैठने के लिए गैर अनुसूचित जाति के छात्रो से अमन के स्थ झगडा झंझट हुआ था . ह्हत्रो ने उसे देख लेने की धमकी थी .  


     

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 04-10-2021
  • Date of Case Upload: 16-10-2021

Rape with Dalit Minor girl in Dhaka by Dominant youth

                                      आपराधी युवक ने  दलित बालिका के साथ दुष्कर्म  किया 


                                     ---------------------------------------------------


    घटना सूबे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के ढाका लहान गांव की है . पीडिता सबिता देवी , पिता - जय्किशुं राम , उम्र करीब 16.5 वर्ष , जाति -अनुसूचित जाति ( चमार ) , उक्त गावं के निवासी है . उसकी आर्थिक दशा आज भी इतनी फटेहाल है कि उसके घर में किवाड़ तक नहीं है . दिनांक 15.09.2021 को रात्रि पीडिता अपने घर में सोaयी हुई थी . रात के करीब 1.00 बजे , उक्त गावं के एक आपराधि छवि का युवक मो० लालबाबू , उम्र करी 28 वर्ष , पिता - लाल महमद , जाति - मुस्लिम , आया और उसके घर में चुपके से प्रवेश कर जहाँ पीडिता सोयी थी वहां  गया थान उसके साथ दुष्कर्म करने लगा . युवती की नींद खुली तो वह घिघियाने व् रोने चिल्ल्लाने लगी . उसके घर के लोग जग गए और उसके कमरे की तरफ आने लगे आने की आवाज सों कर आपराधि पीडिता का पर्स , रूपए ईवा आभूषण लूट कर भाग निकला .  उक्त सन्दर्भ में ढाका थाना में कांड संखया 455 / 21 U/s 457,380,376 ,511,506 ipc & 3(2)(Va) SC/ST act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी . 


    विदित हो कि रेपिस्ट आपराधिक छवि का युवक है . उसके विरुध विभिन्न थाना में आपराधिक मुक़दमे दर्ज है . उसके आपराधि कारनामो से गावं के लोग भी त्रस्त है . पुलिस रेपिस्ट के प्रभाव में आगई है और मामले को रफ्फा - दफ्फा करने में जुटती हुई है . 


    a

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 17-09-2021
  • Date of Case Upload: 15-10-2021


Files

1) FIR 
2) news क्लिप्पिंग 

दलित परिवार से जातिय तौर पर गालियाँ गलौच व ज़मीन पर कब्जा at Solan

               यह घटना जिला सोलन के अप्पर सूर्या बिहार जो कि राजगढ़ रोड पर की है. यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से 2 कि०मी० की दुरी पर स्थित है. राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 70 वर्ष के अधिक हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. घटना सिथित इस क्षेत्र में कोली (SC) जाति के 6 घर, राजपूत जाति के 100 घर, पंडित जाति के 50 घर है  इस गांव में 2 प्राइमरी व एक +2 तक हाई स्कुल है इस गांव में डिस्पेंसरी भी है व् पानी की भी कोई समस्या नहीं है.


     


              इसी गांव में दलित कोली जाति में से रीना देवी पत्नी रमेश चन्द रहती है जिसकी उम्र लगभग 43 साल की है. रीना देवी के पति सरकारी अध्यापक है.रीना देवी घर में रहकर घर में ही थोड़ा बहुत कपडे सिलाई का काम करती है. रीना देवी व् उसका परिवार शिमला के एक गांव का रहने वाला है लेकिन 2003 से उसके पति द्वारा ज़मीन सोलन के अपर सूर्या बिहार में ज़मीन खरीदी गई वह अपने परिवार सहित अपना दो मंजिला मकान बना कर यही रह रहे है. रीना देवी के घर के साथ ही स्व: आत्मा राम जाति राजपूत का घर है उसकी तीन बेटियां है सुषमा, शशि, प्रतिभा जो की इसी मकान में रहती है और बाकी सभी ममी भाई आदि शिमला के गांव में रहते है ये तीनो ने गैर कानूनी तरीके से अपने मकान की दूसरी मंजिल का काम शुरू किया जिसकी वजह से इन्होने रीना देवी के मकान के साथ लगती दहलीज की ज़मीन को अपने कब्जे में लेकर उसके उप्पर दीवार बना दी जब रीना देवी ने इसका विरोध किया तो ये तीनो रीना देवी को व् इसके परिवार को गन्दी गन्दी गालियाँ निकलने लगी और जान से मारने की धमकी दे डाली इससे पहले भी ये तीनो लडकियां रीना देवी को गन्दी गन्दी जाति सूचक गालियाँ निकाल चुकी है जिसके चलते 6 जून 2016 को उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.


             दिनाक 2.08.21 को रीना की बेटी जो चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रही है व घर आई हुई थी वह अपनी किरायेदार के साथ अपने मकान के बाहर खड़ी हुई थी इतने में स्व: आत्मा राम जाति राजपूत की तीन बेटियां सुषमा, शशि, प्रतिभा अपने घर से बाहर आई और रीना देवी उसके परिवार को गन्दी गन्दी गालियाँ निकालने लगी जिस बात की रीना की बेटी ने वीडियो भी बनाई पर वह गालियाँ देने से ना हटी और कहने लगी साले नीच जाति के हमारे सर पर आके बैठ गए गए है क्योंकि शिमला में रीना देवी और इन तीनो लड़कियों का गांव एक ही है. फिर इसके उसी दिन रीना देवी की बेटी रंजू ने इस घटना की FIR दर्ज करवाई. जिस पर की अभी तक कोई भी कारवाही ना हुई है और अभी भी तीनो लडकियां हर आये दिन गाली गलौच करती रहती है और जान से मारने की धमकी देती है इस वजह से रीना देवी का घर आना जाना दुश्वार हुआ है.

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 10-10-2021
  • Date of Case Upload: 12-10-2021

Images

           

दलित परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर मारपीट व् हाथापाई at Santokhgarh

    यह घटना जिला ऊना की तहसील बस्तेहडा के गांव संतोषगढ़ की है यह गांव जिला मुख्यालय से 20 कि०मी० की दुरी पर है राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत मारपीट व् अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 75 वर्ष के करीब हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. इस गांव में सुरेहड़े जाति में से सुखविंदर कौर पत्नी  सवर्ण सिंह गांव के बार्ड न० 4 मकान न० 19 में रहती है. सुखविंदर कौर जिला ऊना के प्राइवेट निधि बैंक में काम करती है, इसके पति राज मिस्त्री का काम करते है सुखविंदर कौर की 4 बेटीयां है और एक बेटा है जिनमें से बड़ी बेटी शादी शुदा है और बाकी बच्चे पढ़ रहे है. सुखविंदर कौर की बड़ी बेटी को बेटा पैदा हुआ है जो की अभी सुखविंदर कौर


    के पास उसके ही साथ 5 महीने से रह रही है. सुखविंदर कौर के घर के साथ ही करीब 10 कनाल का एक ग्राउंड खाली पडा है जो की इनके बजुर्गों के नाम पर बोलता है और ज़मीनी कागजों में सुखविंदर कौर के बुजुर्गों का नाम है यह ज़मीन बिवादित क्षेत्र होने के कारण काफी लम्बे समय से खाली पड़ी हुई है इस खाली ज़मीन पर सड़क किनारे कुछ रेहड़ी फड़ी लगी हुई है इसके साथ साथ इस ग्राउंड में लगभग 3-4 सालों से राम लीला हो रही हैं जबकि जब रामलीला इस विवादित ज़मीन पर शुरू की गई तो सुखविंदर कौर के पति व परिवार के अन्य सदस्य चाचा आदि ने मना किया की इस जहग पर कोई स्टेज ना बनाई जाए. पर जबरन रामलीला कमेटी ने कच्ची स्टेज बना दी. स्टेज बनाने व् ज़मीन में मिट्टी की परत बिछाने की वजह से हर बारिश में बारिश का पानी सुखविंदर कौर व् अन्य परिवारों के घरों में आ जाता है.


                    दिनाक 02.10.21 को करीब सुबह 10 बजे रामलीला कमेटी के प्रधान संजीव वर्मा ग्राउंड में टीपर द्वारा मिट्टी डलवाने लगा उसके साथ उसका भाई राजीव वर्मा, व रामलीला कमेटी के काफी सारे सदस्य मौजूद थे जिसके चलते सुखविंदर कौर के पति सवर्ण सिंह ने टीपर वाले को मिट्टी डालने से मना किया फिर टीपर वाले ने सजीव वर्मा को फोन किया की मिट्टी डालने से मना कर रहे है फिर संजीव वर्मा ने सुखविंदर कौर के पति को कहा की मिट्टी तो मैं डालकर ही रहूंगा तू कर ले क्या करना है फिर उसके बाद संजीव वर्मा अपने भाई राजीव वर्मा व् अन्य साथियों के साथ ग्राउंड में आ गया व् सुखविंदर कौर व् उसके पति के साथ बहस करने लग गया और गालियाँ निकालने लग गया की और कहने लगा की ये ज़मीन गांव की है तुम क्या लगते हो इस ज़मीन की मौका पर सुखविंदर कौर के सभी बच्चे व् अन्य पारिवारिक पडोसी सदस्य मौजूद थे संजीव वर्मा व् उसके भाई राजीव वर्मा ने व अन्य हरी कृष्ण सैनी ने सुखविंदर कौर व् उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके चलते बहुत गाली गलौच किया और संजीव वर्मा कहने लगा की “सुरेहड़ेयो सालेयो तुहानू अकल दान दे देना ” और राजीव वर्मा ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दे डाली. सुखविंदर कौर की बेटी अमनदीप व् गुरप्रीत को संजीव वर्मा और उसके भाई ने बड़ी बेरहमी से पीटा और वालों से पकड़ कर ज़मीन पर दे मारा, वही मौका पर मौजूद हरी कृष्ण ने सुखविंदर कौर के पति को धका देकर ज़मीन पर गिराया और साथ ही तीनों मारपीट शुरू कर दी उनके हाथ में डंडे थे मौका पर गांव के काफी दुकानदार मौजूद थे व सड़क की ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड भी था,

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 03-10-2021
  • Date of Case Upload: 04-10-2021

Images

       
Total Visitors : 15882736
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar