
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
गरीब दलित छेदीलाल मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का किसी तरह आजीविका चलाता है मेरे खुद के पट्टे की जमीन में पहले से मडहा खडा किया गया था और उस मडहे में लकडी व उपली रखा गया था दिनांक 18.3.2022 को रााित्र 1 से 2 बजे के बीच आशीष तिवारी पुत्र संदीप तिवारी ग्राम व पोष्ट पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां जौनपुर के निवासी है इन्होने मडहे के पास आये और मडहे में आग लगा दिया जिसमे मडहे के साथ-साथ रखे लकडी व उपली जल कर राख हो गया सोते समय मुझे आवाज सुनने में आया कि चमार सालो यदि मडहा फूकने का मुकदमा थाने में लिखवा दोगे दो अपनी फसल फूक कर तुम लोगो को फसा दूंगा इतनी आवाज सुनकर पीडित छेदीलाल गांव के लालकेश, हीरालाल,मोतीलाल, दौडकर घटना स्थल पर आये और आग को बुझाये इसके बाद पीडित घटना की सूचना 112 नं. पर दिया। मौके पर 112 नं. आई और सुबह थाने पर बुलाकर वापस चली गई सुबह प्रार्थना पत्र लेकर पीडित थाना सरपतहां गया और थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर घटना से अवगत कराया और विपक्षी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्जकर कानूनी कार्यवाही की मांग की थाना अपने सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की थानाध्यक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र लेकर पीडित को वापस कर दिया तथा एक सप्ताह तक एफ.आई.आर दर्ज करने में हीला हवाली करता रहा जबकि घटना दिनांक-18.3.2022 की है और एफ.आई.आर दिनांक 23.3.2022 को दर्ज किया गया बडी पैरवी के बाद इसके बाद पीडित व गवाहों को सी.ओ. कार्यालय शाहगंज में बयान के लिये नोटिस देकर बुलाया गया जिसमें पीडित व अन्य गवाहों ने अपना बयान दिया और पीडित अपना आधार, जाति प्रमाण व बैक पास बुक की फोटो कापी जमा किया।
गरीब मजदूर मेवालाल का लड़का अभिनेश कुमार सिंह दिनांक 26-7-2020 को अपने धान की फसल की सिचाई के लिए तालाब फाइटर द्वारा पानी निकाल रहा था की पड़ोस गाँव के आकर व रसुलहा रामपुर जौनपुर के स्वर्ण दबंग व ठाकुर जाति के गोलबंद होकर 25 लोगों की संख्या मे तथा हाथ मे लाठी डंडा लेकर मा बहन की भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए दौड़ पड़े और बोले चमार साले इस तालाब से पानी क्यू निकाल रहे हो बंद करो इसी बात को लेकर मारने लगे अकेले अभिनेश चिल्लाने लगे चीख पुकार की आवाज सुनकर दलित बस्ती से महिला पुरुष दौड़ पड़े दबंगों ने इनको चमार चमकटिया साले जान से मार दूंगा बोलते हुए मारने लगे जिसमे प्रेमचंद पुत्र मेवालाल धीरज पुत्र प्रेमचंद रामप्रकाश पुत्र मुरली शिवप्रकाश पुत्र रामदीन ओमप्रकाश मुरली धीरज छोटेलाल नीरज पुत्र शोभनाथ शेर बहादुर पुत्र हरीलाल सूरज पुत्र हँसहराज रवि राम प्रकाश इन लोगों को काफी चोटे आयी है इसके बाद 100 नंबर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिया पुलिस मौके आयी जानकारी लेकर दोनों पक्षों को थाना रामपुर भेज दिया इसमे पीड़ित गण थाना रामपुर गए थाना अध्यक्ष महोदय को घटना के संदर्भ मे सूचना देकर अवगत कराया मुकद्दमा दर्ज करने के लिए गुहार लगाया लेकिन मुकद्दमा दर्ज करने को लेकर हिल हवाली करते रहे लेकिन बहुत सिफारिश करने के बस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेजा गया लेकिन वहा के डॉक्टर जौनपुर सदर के लिए ररिफर कर दिए जब जौनपुर से मेडिकल कर कर आए तब जाके मुकद्दमा दर्ज किया गया !
गरीब दलित फुलचंद के घर की महिलाये दिनांक 12-12-2020 को पुस्तैनी जमीन पर मड़हा है उसी के सामने बैठी थी दबंगों ने हाथ मे लाठी डंडा लेकर आए समय दोपहर 2 बजे दरवाजे पर रखे पुवाल को उठा कर फेकने लगे और मढहे को गिराने लगे महिलाये मना करने लगी इतने मे जाति सूचक व भद्दी भद्दी गलिया देते हुए लाठी डंडा व लात घूसों से मारने लगे लोगों के शोर सुनकर गाँव के लोग आए और बीच बचाव किए दंबगो ने मारने पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए महिलाओ को बहुत चोट आयी है जिसमे सुखराजी देवी को गर्दन व मुह पर चोट आयी है सुमित्रा को सीने मे लालती को पैर मे कैलाशी को कमर मे तथा नीरज को कमर मे गंभीर चोटे आयी है क्योंकि नीरज गर्भवती है उसके पेट मे असहनीय दर्द हो रहा है पीडिता ने 100 डायल कर घटना को अवगत कराया 100 नंबर आयी और दोनों पक्षों को थाना बदलापुर जाने के लिए कहकर वापस चला गया पीड़ित दर्द से कराहते हुए थाना बदलापुर आए थाने मे बैठे अधिकारियों ने केश मे हिलहवाली कर रहे थे जब सूचना दौलत राम जी के पास आया तो उन्होंने थानाध्यक्ष को फोन करके घटना को अवगत कराया और मुकद्दमा दर्ज करने के लिए बोले फिर काफी समय के बाद मुकद्दमा लिखा गया उसके बाद सबका मेडिकल हुआ तथा नीरज जो गर्भवती थी उसको सामुदायिक केंद्र बदलापुर ने रिफर कर दिया जिला अस्पताल के लिए !
गरीब दलित रामनरेश ग्राम मलाकतुलापुर थाना लम्भूआ जिला सुल्तानपुर के लड़के जो टी जी टी उतृण कर प्राइवेट विद्यालय मे अध्यापक के पद पर पढ़ाने का कार्य कर रहा था की दिनांक 28-02-2022 की सुबह 9 बजे अपने घर पर विद्यालय जाने की तैयारी कर रहा था की गाँव के कुछ दबंग लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से जमीनी रंजीश व एक दलित जाति का लड़का उच्च शिक्षा प्राप्ति को लेकर द्वेषभाव के कारण कौशलेन्द्र सिंह उर्फ राजन सिंह शैलेन्द्र सिंह पुत्रगंण अशोक कुमार सिंह अमन सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह आलोक कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह किरण सिंह पत्नी भूपेन्द्र सिंह इंद्रावती पत्नी अशोक कुमार सिंह विनीता पत्नी शैलेन्द्र सिंह एक राय होकर हाथ मे लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से लैस होकर पीड़ित के दरवाजे पर आए और मा बहन व चमार साले की गाली देते हुए घर मे घुस कर मौके पर मौजूद मनोज पुत्र रामनरेश पुत्र बैजनाथ राम बहादुर पुत्र बैजनाथ इंद्राजी पत्नी बैजनाथ तथा नैन्सी पत्नी उदय सेन को मारने पीटने लगे जिस मनोज को जान से मारने की नियत से मारने लगे उनकी मौके पर ही मौत हो गया और लोगो को गंभीर चोटे आई हल्ला गुहार सुनकर गाँव के काफी लोग मौके पर आ गए इनको देखते ही मनबढ़ दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वापस लौट गए
मनोज के मौत के बाद जो गम्भीररूप से घायल थे वो जितेंद्र कुमार जिसका सर फट गया बाया हाथ टूट गया और इंद्राजी का सर फट गया बायी हाथ की हथेली व कलाई व गर्दन मे काफी चोट आई और नैन्सी रामनरेश राम बहादुर को काफी चोटे आयी इसके बाद गाँव के लोग गाड़ी बुक कर चोटहील लोगों को आनन फानन मे जिला अस्पताल सुल्तानपुर मे जहा डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्ट मार्टम के बाद पीड़ित परिवार को लाश मिला उसको लेकर अपने घर वापस आए लाश को तीन दिन तक अपने दरवाजे पर रख कर आरोपियों की को गिरफ्तार करने व मुकद्दमा दर्ज करने के लिए दबाब बनाया गया जिसके उपरांत गिरफ्तार कर कुछ लोगों को जेल भेज दिया गया और लाश को दफन किया गया इधर इंद्राजी व जितेंद्र सदर मे भर्ती हो गए बाकी लोगों को भी मेडिकल और दवा के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे सभी लोगों का मेडिकल जांच कराने के लिए कहा गया था
दलित महिला कुमारी देवी पत्नी अनिल कुमार गौतम का लड़का आकाश जो कक्षा 8 का छात्र है दिनांक 11-8-2021 को शाम 5 बजे घर से 5 मीटर की दूरी पर आम का बगीचा व तालाब के किनारे बकरी चरा रहा था की उसी वक्त ग्राम पोटरिया थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर के आसिफ पुत्र सलाउद्दीन उर्फ सल्लू व सलाउद्दीन उर्फ सल्लू पुत्र माइनूद्दीन आए और प्रार्थिनी के लड़के आकाश को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा की चमार साले चमकटिया साले माधरचोद यहा से बकरी लेकर भाग जावो आकाश ने कहा मै तो अक्सर इधर से बकरी लेकर जाता हु इसी बात को लेकर उक्त दबंगों ने आकाश को माँ बहन की गाली देते हुए लात मुक्का लाठी ठंडे व प्लास्टिक के पाइप से मारे पीटे इसके बाद दबंगों ने आकाश से कान पकड़वा कर सौ बार उठक बैठक करवाए और जबर्जस्ती अपने पैरों का चप्पल चटवाया इतने मे शोर शराबा सुनकर पीड़ित के गाँव के लोग दौड़ पड़े दबंगों ने धमकी देते हुए कहा की चमार की औलाद दुबारा बकरी लेकर इधर आवोगे तो तुम्हें यही जींद दफन कर दूंगा इतने मे गाँव की रीता देवी अखिलेश अरविन्द जसवंत कुमारी देवी एवं गाँव के बहुत सारे लोग घटना स्थल पर पहुचे तथा बीच बचाव किया और उनकी पिटाई से आकाश की बाया हाथ की उंगली फट गई है हाथ पैर व चेहरे पर गंभीर चोटे आई है
मौके पर पहुचकर चाचा अखिलेश ने घटना की सूचना थाना सराय ख्वाजा को दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई कुमारी देवी प्रार्थना पत्र लेकर थाना सराय ख्वाजा थानाध्यक्ष से मौखिक रूप एवं प्रार्थना पत्र दी लेकिन पुलिस ने आकाश का ना तो डॉक्टरी मुवायना करवाया न ही कोई कानूनी कार्यवाही की बल्कि हिला हवाली करती रही इसके बाद पीड़ित घटना की लिखित सूचना क्षेत्राधिकारी को दिया वहा भी कोई कार्यवाही नही की गई तथा हिला हवाली चलती रही अंत मे पीडिता परेशान होकर प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जौनपुर मे दी इसके बाद कोर्ट मे भी 156 (3) के लिए भी प्रार्थना पत्र दी इसके बाद लगभग घटना के एक महीने बाद दिनांक 22-9-2021 को मुकद्दमा दर्ज किया गया