Total records:1365

दलित लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाकर छोड़ा at Rampur

    यह घटना जिला ऊना के रामपुर के वार्ड न० 2 की हैं. यह गांव जिला मुख्यालय से 1 कि०मी० की दुरी पर है इस गांव में बाल्मीकि  जाति में से रजनी देवी स्पुत्री टिक्का रहती है. रजनी देवी के पिता टिक्का कमेटी ( NAC ) के जमादार हैं. रजनी देवी की तीनों बहनों की शादी हो चुकी हैं. एक बहन छोटी है. एक बहन SDM ऑफिस हरोली में नोकरी करती हैं. दो भाई अभी छोटे हैं.रजनी देवी मनापुरम गोल्ड बैंक में नोकरी करती थी. रजनी देवी जिस बैंक में नोकरी करती हैं. उसी बैंक के सामने नारायणी आयुर्वेदिक क्लीनिक में लवकेश नाम का लड़का  काम करता था. लवकेश गावं डोहग तहसील बंगाणा का रहने वाला था. लवकेश नाई जाति से सम्बन्ध रखता हैं. लवकेश की उम्र 29 साल की हैं. लवकेश ने M.com तक पढाई की हैं. लवकेश रजनी देवी को पसंद करता था. रजनी को यह बात शिव कुमार नाम के लडके ने बताई थी की लवकेश तुम्हे पसंद करता हैं.रजनी देवी ने इस बात के लिए साफ़ - साफ़ इंकार कर  दिया लेकिन लवकेश ने धीरे – धीरे रजनी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. लवकेश ने दिनांक: 10.06.2017 को रजनी को शादी का झांसा देकर पहली बार रजनी देवी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये. दिनांक: 07.07.2017 को लवकेश ने रजनी देवी के साथ बडहाला  होटल सनशाइन  में फिर दूसरी  बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये. रजनी देवी ने लवकेश के साथ शारीरिक सम्बन्ध इसलिए बनाये थे क्योकि लवकेश ने रजनी देवी को शादी का झूठा झांसा दिया हुआ था जिस बात का रजनी देवी को पता नही था. रजनी देवी ने लवकेश को शादी करने के लिए कई बार कहा लेकिन लवकेश रजनी देवी की बात में हाँ में हाँ मिलाता रहा और रजनी की बात  को हर बार नज़रंदाज़ करता रहा.  लवकेश ने अपने घर में रजनी से शादी करने की कोई बात नही की थी. ऐसे ही लवकेश रजनी देवी के साथ कई बार शादी का झूठा दिलासा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा. नवम्बर 2019 में रजनी देवी गर्वभती हो गयी. रजनी देवी ने यह बात लवकेश को बताई तो लवकेश ने रजनी से कहा की हम जांच करवाने के लिए डॉक्टर के पास चलते हैं. लेकिन लवकेश के दिमाग में रजनी देवी के पेट में पल रहे बच्चे को गिराने की जो साज़िश चल रही थी उस साज़िश का रजनी देवी को पता नही था. लवकेश रजनी देवी को चौधरी क्लीनिक में टेस्ट करवाने ले गया. लवकेश ने बबिता नर्स से रजनी का टेस्ट करवाया. बबिता  नर्स ने रजनी देवी को एक गोली दी और नर्स ने वह गोली उसी दौरान नीचे रखवा दी. लवकेश ने रजनी देवी को बच्चा गिराने की दवाई जबरदस्ती ही खिला दी थी. लवकेश ने रजनी को  इकठ्ठी 4 गोलियां खिला दी थी जिस कारण रजनी देवी की तबियत खराब हो गयी थी. रजनी की तबियत खराब होने के कारण लवकेश ने रजनी देवी को उसकी सहेली के घर में कुछ दिन के लिए छोड़  दिया. लवकेश ने रजनी देवी को उसकी सहेली के घर छोड़ते समय गाडी में इंजेक्शन दे दिए और रजनी देवी को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया. अगले दिन रजनी देवी ने लवकेश को फोन किया और शादी के लिए कहा तो लवकेश ने रजनी के साथ झूठ बोला की मैंने शादी के लिए घर पर बात चलायी हुयी है तुम थोडा इंतज़ार करो. लवकेश रजनी को कई दिनों तक झूठ बोलकर अपने विश्वास में लेता रहा और रजनी को  ये भी धमकी देता रहा की अगर तुमने इस बारे में किसी से भी बात की तो मैं ट्रक के नीचे आकर अपनी जान दे दूंगा. लेकिन ज्यादा समय होने के कारण रजनी ने 2020 के जनवरी महीने में लवकेश को फिर से फोन किया लेकिन लवकेश रजनी के साथ शादी करने से साफ़ – साफ़ मुकर गया और लवकेश ने रजनी से कहा की तू छोटी जाति में से  हैं और मेरे घर वाले छोटी जाति की लड़की के साथ शादी करवाने के लिए कभी नही मानेंगे इसलिए मैं तेरे साथ शादी नही कर सकता.  फिर एक दिन रजनी देवी लवकेश को मिलने रेलवे स्टेशन गयी और शादी करने के लिए कहा तो लवकेश ने रजनी देवी को लात मार कर धक्का दे दिया और लवकेश वहां से चला गया. फिर एक दिन रजनी देवी ने लवकेश को msg किया  की मैं तुम्हारे घर जाउंगी और ये सब बताउंगी. एक दिन रजनी देवी अपने बुआ के लडके जेकव और सहेली शिवाली  को लेकर लवकेश के घर चली गयी. लवकेश के घर पर उसके माता – पिता थे. रजनी की सहेली शिवाली ने सारी  बात लवकेश के माता – पिता को बताई. लवकेश की मम्मी ने रजनी से कहा की ऐसे केसे हम अपने बेटे की शादी किसी से भी करवा दे. लवकेश की मम्मी ने रजनी से कहा की तू चूड़ी – चमारी हैं हम अपने बेटे की शादी तुझसे कभी नही करवाएंगे और लवकेश की मम्मी ने रजनी को धक्के मार कर घर से बाहर निकाल  दिया. रजनी देवी ने अपने साथ हुए अपमान के कारण चूहे मारने की दवाई खा ली. रजनी के घर वाले रजनी को अस्पताल लेकर गये और लवकेश को फोन किया की रजनी ने दवाई खा ली हैं तो लवकेश ने रजनी के घरवालों से फोन पर कहा की मैं किसी रजनी को नही जानता. रजनी के घर वालों ने ये सारी  बात पुलिस को बतायी और पुलिस  ने लवकेश को थाना ऊना में बुलाया तो लवकेश ने अपनी गलती का एहसास करते हुए पुलिस को यह लिख के दिया की मैं लवकेश रजनी देवी के साथ शादी कर लूँगा.  और प्रीत खैला रक्कड ने लवकेश की ज़िमेदारी ली. लवकेश ने बाद में रजनी देवी को फोन करके कहा की मैं तुम्हारे साथ शादी कर लूँगा तुम अपनी शिकायत वापिस ले लो. लवकेश ने रजनी से कहा की मैं बैंक ट्रेनिंग के लिए अबुधावी जा रहा हु ट्रेनिंग से वापिस आकर मैं तुम्हारे साथ 31.03.2020 को शादी कर लूँगा. लवकेश दिनांक: 24.02.2020 को अबुधावी चला गया और लवकेश ने वहां जाकर अपना फोन बंद कर दिया. रजनी देवी ने दिनांक: 28.02.2020 को पुलिस स्टेशन में लवकेश के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. पुलिस लवकेश के घर गयी. लेकिन लवकेश की मम्मी उर्मिला ने DSP से झूठ कहा की हम इसे नही जानते.           DSP ने लवकेश की माता को कहा की आपका बेटा जहाँ भी है उसे यहाँ बुलाओ लेकिन लवकेश ने आने से मना कर दिया और कहा की मैं आत्महत्या कर लूँगा. पुलिस ने बाद में लवकेश को दिल्ली में  रजनी देवी के साथ किये गये धोखे के कारण गिफ्तार कर लिया. लेकिन लवकेश और उसके माता पिता जेल से पैसे देकर छुट गये और लवकेश रजनी देवी को जान से मारने की धमकियां देने लगा. लवकेश ने रजनी देवी के फोन नंबर को बाँट दिया और रजनी देवी को गंदे – गंदे msg करवाने लगा. दिनाकं: 17.08.2021 को रजनी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई. लवकेश के खिलाफ केस कोर्ट में चला हुआ हैं.  


     

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 17-07-2021
  • Date of Case Upload: 26-06-2021

Images

     

दलित लड़की का घर से अचानक गायब हो जाना at Tyar

    यह घटना जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव त्यार  की है. यह गांव ऊना मुख्यालय से 15 कि०मी० की दुरी पर है. राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 70 वर्ष के करीब हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. घटना सिथित इस गांव में पंझडा (डॉम) SC जाति के 10 घर,  चमार जाति के 60 घर, राजपूत जाति के 4 घर, सन्यार जाति के 50 घर, ब्राहमण जाति के 2 घर, जट जाति के 70 है इस गांव में 2 प्राइमरी व एक +2 तक हाई स्कुल है इस गांव में डिस्पेंसरी भी है व् पानी की भी कोई समस्या नहीं है.


     


                      इसी गांव में दलित चमार जाति में से सोमनाथ  स्पुत्र स्व: गुरवक्श सिंह  रहता है जिसकी उम्र लगभग 43 साल की है. वह शादीशुदा है और उसकी 2 बेटियां हैं. 1  बेटी शादीशुदा हैं और दूसरी बेटी सीमा देवी  8वीं तक पढ़ी – लिखी  हैं. सोमनाथ की छोटी बेटी का व्यव्हार साधारण हैं. इसी कारण  वह घर पर ही रहती हैं और घर का कामकाज करती हैं. सोमनाथ की बेटी सीमा देवी दिनांक: 16.10.2020 में अचानक गायब हो गयी थी. सोमनाथ की बेटी सीमा देवी अभी 16 साल की नावालिक  लड़की है. सोमनाथ की बेटी सीमा देवी 16.10.2020 को सुबह 8 बजे अपने गावं में दूध लेने के लिए गयी थी लेकिन वापिस नही आई. सोमनाथ की बेटी सीमा देवी को नितिन नाम का लड़का जो की झीर जाति में से था जबरदस्ती उठाकर ले गया था. वह लड़का सोमनाथ के गावं का नही था सीमा देवी ने उस लडके को गावं में पहली बार देखा था.नितिन सीमा देवी को जबरदस्ती अपनी बाईक पर बिठाकर हमीरपुर ले गया. नितिन ने दिनांक: 16.10.2020 को हमीरपुर में एक होटल में किराये पर कमरा लिया और सीमा देवी के साथ गलत हरकत की.  17.10.2020 को सोमनाथ की बेटी सीमा देवी के पास एक फोन था. सीमा देवी उस फोन से अपने घर वालों को फोन करने लगी तो नितिन ने सीमा देवी की सिम तोड़ दी. नितिन ने सोमनाथ की बेटी के साथ काफी मारपीट भी की और उसका मुंह बंद करके कमरे में बंद करके रखा. फिर नितिन ने दिनांक: 17.10.2020 को फिर से कमरा बदल लिया. सीमा देवी के फोन में 2 सिम थी एक सिम तो नितिन ने तोड़ दी थी लेकिन दूसरी सिम अभी फोन में ही थी. उसी दिन सोमनाथ की बेटी सीमा देवी के फोन पर किसी लड़की का फोन आया पर नितिन ने सीमा देवी को फोन उठाने नही दिया और नितिन ने उस लड़की के साथ फोन पर खुद बात की. तभी वहां पर सीमा देवी के पिता सोमनाथ , चाचा . दीदी – जीजा और पुलिस वहां पर आ गयी. और पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया. अब इस केस की कार्यवाही हो चुकी है और यह केस अदालत में दर्ज हो चूका है.

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 20-06-2021
  • Date of Case Upload: 25-06-2021

Images

   

दलित परिवार के साथ ज़मीनी विवाद के चलते मारपीट व जाति सूचक गालिगलोच at Ambehda

    यह घटना जिला ऊना की तहसील बंगाणा  के गांव अम्बेहडा ( रामकिशन ) की है. यह गांव जिला मुख्यालय से 30  कि०मी० की दुरी पर है राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 70 वर्ष के करीब हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. घटना सिथित इस गांव में चमार जाति के 2 घर, राजपूत जाति के 25 घर, ब्राहमण जाति के 100 घर,  लोहार जाति के 4 घर, कुम्हार जाति के 15 घर हैं. इस गांव में चमार जाति में से सतीश कुमार  स्पुत्र सोमनाथ  रहता है जिसकी उम्र 37  वर्ष है. वह अम्बेहडा (रामकिशन) पंचायत के उप प्रधान हैं और लोक मित्र केंद्र के मालिक हैं. सतीश कुमार शादीशुदा हैं.  इनके तीन  बच्चे है. 2 लडकियाँ और 1 लड़का हैं. तीनों बच्चे पढ़ते हैं. सतीश कुमार अपने घर में अपने तीनों बच्चों व् उनके परिवारों के साथ इक्कठे एक ही परिवार में रहते है.


           सतीश कुमार के गावं अम्बेहडा ( रामकिशन ) से ही ब्राह्मण जाति में से देसराज व् उसके परिवार वाले जाति को लेकर गंदी – गंदी गालियाँ निकालते हैं. दिनांक: 24.10.2020 को शाम 7:20 बजे सतीश कुमार अपने लोक मित्र केंद्र को बंद कर रहा था  इतने में उसका भाई राकेश कुमार ड्यूटी से आया और अपने भाई सतीश कुमार के साथ वही दुकान के सामने दोनों भाई बातचीत करने लग गये. तभी अचानक से ब्राह्मण जाति में से देसराज व् उसका  भतीजा अजय कुमार स्पुत्र: रमेश चन्द, देसराज का दामाद, नवनीत, देसराज का भतीजा अंकित शर्मा ये सभी अपने हाथों में तेजधार वाले हथियार लेकर  सतीश कुमार के साथ  जातिसूचक गाली – गलोच व् मारपीट करने लगे. इतने में लड़ाई – झगड़े की आवाज सुनकर सतीश कुमार के परिवार वाले और सतीश कुमार के चाचा सतपाल और उसकी बेटी निशा देवी भी आ गये. दोषियों ने सतीश कुमार के चाचा सतपाल और उसकी बेटी के साथ भी गाली – गलोच की और देसराज का भतीजा अंकित शर्मा ने सतीश कुमार के चाचा जी की लड़की निशा देवी की लेफ्ट टांग पर नुकीली चीज़ से वार किया. देसराज के दामाद ने सतीश कुमार के भाई  राकेश कुमार के सिर पर डंडे से वार किया. सतीश कुमार के भाई को गहरी चोट आई और वह वही मोका पर बेहोश हो गया. इतने में देसराज के परिवार  के लोग वहां से फरार हो गये. सतीश कुमार अपने भाई राकेश कुमार को सरकारी अस्पताल ऊना में लेकर चले गये और सतीश कुमार ने अपना और अपने भाई राकेश कुमार का मेडिकल करवाया. सतीश कुमार के चाचा सतपाल की बेटी निशा देवी का मेडिकल अगले दिन हुआ.  मोका पर पुलिस वाले भी अस्पताल पहुँच गये और सतीश कुमार व् उसके भाई राकेश कुमार के बयान लिए. सतीश कुमार ने देसराज व् उसके परिवार  वालों के खिलाफ पुलिस थाना जोल में FIR दर्ज करवाई. इसके बावजूद भी दोषियों ने सतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और झूठा मुकद्म्मा दर्ज करवा दिया.


                       दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बावजूद भी देसराज व् उसकी पत्नी त्रिशला शर्मा. देसराज की बहू, ममता शर्मा, तरसेम, तिलकराज ये सभी  दिनाकं: 13.03.2021 को सतीश कुमार के चाचा सतपाल के घर पर शाम 5:30 के करीब  घुस गये और हमला कर दिया. सतीश कुमार के चाचा सतपाल और उसके परिवार  वाले अपने घर के पीछे अपनी ज़मीन पर काम कर रहे थे. देसराज और उसके परिवार वाले सतपाल की ज़मीन पर आकर सतपाल और उसके परिवार के साथ जातिसूचक गाली – गलोच व् मारपीट करने लग गये. देसराज की पत्नी त्रिशला शर्मा, ममता शर्मा ने सतपाल की बेटी निशा देवी के साथ गाली – गलोच व्  मारपीट की. देसराज व् उसके परिवार वालों ने सतपाल की ज़मीन पर लगे डंगे को तोड़ दिया और देसराज के परिवार वाले सतपाल के परिवार पर इंटों से वार करने लग गये. सतीश कुमार के चाचा सतपाल ने मोका पर पुलिस को बुलाया और पुलिस आ गयी. पुलिस  ने दोषियों व् पीड़ित सतपाल और उसके परिवार वालों के बयान लिये. लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही हुयी हैं.

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 22-06-2021
  • Date of Case Upload: 25-06-2021

Images

       

Dominant people attacked the Dalit tola and seriously injured half a dozen Dalits and killed a young man.

       दबंगों ने हरवे हथियार से  लैश हो कर दलित टोला पर हमला बोल एक युवक की हत्या कर दी और आधा दर्जन को जख्मी कर डाला 


    --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


    सूबे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया क्षेत्र के  अहवर कुडिया ग्राम निवासी अनुसूचित जाति सदस्य मनोज राम , पिता - भूखल राम  कानून में विश्वाश करने वाला एक सीधा साधा व्यक्ति है . उनका खेत स्थानीय धनौती नदी के तट पर स्थित है . वाही दूसरी तरफ पुर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित उतारी नोनिया निवासी  असेसर सहनी , रामजी सहनी , वीर सहनी , सभी के पिता स्व० धरमन सहनी ये लोग  अति पिछड़ी जाति के सदस्य है , मछली का व्यवसाय करते है . ये लोग असामाजिक तत्व से सम्बंद्ध व्यक्ति है . सहनी लोगो द्वारा धनौती नदी के मछली का ठेका लिया है .


    दिनांक 09.06.2021 को  मनोज राम अपनी पत्नी सीमा देवी एवं भतीजा रंजन राम के साथ धनौती  नदी किनारे स्थित  अपने खेत  में घास काट रहे थे . इसी क्रम में  असेसर सहनी  वहां पहुच गए और उक्त लोगो पर मछली चोरी करने का आरोप लगते हुए गाली गलौज करने लगे . मनोज राम एवं अन्य लोगों द्वारा विरोध किया गया  जिससे विवाद और अधिक बढ़ गया . असेसर सहनी द्वारा फोन पर उल्टा सीधा कहकर अपने परिवार एवं पडोश के लोगों को सूचना देकर बुलाया .जब तक मनोज राम ,उनकी पत्नी एवं भतीजा तीनो घर चले आये . कुछ ही देर में 06-07 मोटर साइकिल पर स्वर होकर 09 की संख्या में हरवे हथियार से लैश होकर दलित टोला पर हमला बोल दिया  जिसमे सिकंदर राम के पुत्र सिद्धांत कुमार करीब 16 वर्ष को लोहे के रेड एवं लाठी से इतनी पिटाई की गयी कि वह इलाज के दरम्यान ही दिनांक : 10.06.2021 की रात्रि दम तोड़ दिया . वही हलावारों ने राकेश राम , रंजन कुमार , शिवम कुमार , राजकुमार एवं नरेश राम पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर डाला . 


    उक्त सन्दर्भ में मझौलिया थाना में कांड संख्या : 315 dt 09-06-2021 ,U/S 147,148,149,323,324,504,506 IPC & 3(i)(r)(s)SC/ST Act. के  तहत 1. असेसर सहनी 2 रामजी सहनी 3.वीर सहनी 4. राहुल सहनी 5. परदुमन सहनी 6. लालू सहनी 7. बीरा सहनी 8.  आनंद सहनी 9. आकाश सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है .  पुलिस द्वारा मामले के प्रति व्यापक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है . 

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 15-06-2021
  • Date of Case Upload: 20-06-2021


Files

1) FIR 
2) complain petition 
3) court doccument 

Dalit youth assaulted. tear clothes. garland shoes slippers

    पीड़ित राजकुमार मेहरा उम्र 20 वर्ष और महेंद्र मेहरा उम्र -20 वर्ष  निवासी  ग्राम बुढ़वानी, पंचायत - दामन खम्हरिया, पोस्ट चरगंवा जिला - जबलपुर। 


    गोटेगांंव में रह कर कालेज कर रहे बुढ़वानी निवासी राजकुमार के रिस्तेदार दामन खम्हरिया में रहते हैं जिसकी वजह से उसका वहां अक्सर आना जाना रहता था। इसी बीच  उसकी दोस्ती दामन खम्हरिया निवासी कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली प्रिया यादव से हो गई। 19 मई 2021 को राजकुमार का अपने दोस्त महेंद्र मेहरा के घर जाना हुआ तब दामन खम्हरिया में युवती प्रिया यादव से हुई जहां युवती ने उससे कहा कि उसे कहीं बात करने के लिये एक मोबाईल की जरुरत है, तब राजकुमार ने अपने दोस्त महेंद्र मेहरा का जिओ कंपनी का मोबाइल युवती को दे दिया। और अपने घर वापस आ गया। तीन दिन तक सब सामान्य था। 22 मई 2021 को सुबह लगभग 11 बजे   राजकुमार के घर युवती के चाचा और फूफा आये और राजकुमार को अपने साथ चलने के लिये कहा। राजकुमार बिना किसी झिझक के उनके साथ चला गया।  जब वे सब युवती के घर पहुंचे तो वहां पर महेंद्र पहले से था, जिसे बांधा गया था। युवती के परिजनों ने राजकुमार और महेंद्र पर मोबाइल फोन देकर बहलाने - फुसलाने और प्रेम प्रसंग का आरोप लगा कर मारपीट शुरु कर दी। दोनों युवकों के कपड़े फाड़  दिये और सिर के आधे बाल भी सफा कर बेइज्जत किया। इस बीच युवती के परिजन मारपीट और जातीसूचक गालियां भी दे रहे थे। राजकुमार और महेंद्र ने अपनी सफाई दी, मोबाइल देने की गलती भी मानी और सबके पैर पकड़ कर माफी भी मांगी लेकिन वे लोग दोनों युवकों को जलील करते रहे  जिसकी विडियो भी बनाते रहे। 


    युवती के परिजनों ने बंधक बनाये युवकों के गले में जूते चप्पलों की माला पहना दी, इतना सब करने के बाद मोबाइल से विडियो भी बनाई। विडियो बनाते हुए युवती के  फूफा और चाचा धमकी दे रहे थे कि विडियो को वायरल कर देंगे, थाने में बंद कर पिटवायेंगे। कहीं मुह दिखाने के लायक नहीं छोड़ेंगे। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने युवती के साथ भी मारपीट की और माला पहनाई। 


    राजकुमार के बहुत देर तक घर वापस नहीं आने पर उसके पिता युवती के घर गये तो वहां राजकुमार और महेंद्र को लगभग नग्न और घायल अवस्था में पाया। दबंगो से वे भी अपमानित हो कर राजकुमार और महेेंद्र को छुढ़ा कर लाये। घर पर राजकुमार के दादा की तबियत पहले से खराब थी। जिसकी वजह से उन्होने किसी को कुछ नहीं बताया। मानसिक रुप से परेशान राजकुमार घर छोड़ कर कही चला गया। तब युवती के परिजनों ने राजकुमार के साथ मारपीट,कपड़े फाड़ कर जूते चप्पलों की माला पहना कर बेइज्जत करने वाली विड़ियो को वायरल कर चुके थे।  28 मई 2021 को उसके दादा का देहांत हो गया तब वह घर आय़ा। दूसरे दिन 29 मई को परिजनों से सलाह कर थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में था तभी थाना चरगंवा से भी वि़डियो वायरल होने के संबंध में फोन आ गया। रात लगभग 9 बजे  राजकुमार के साथ घटित घटना की एफआईआर दर्ज की गई और चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


     

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 04-06-2021
  • Date of Case Upload: 17-06-2021

Images

   

Files

1) FIR Copy 
2) Accuse application copy 
Total Visitors : 12962932
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar