
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
घटना दिनांक 11.12.2019 को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के पटेल नगर ढाका में घटित हुई . उक्त गावं के अनुसूचित जाति सदस्य कृष्ण देवी , पति योगेन्द्र राम की निजी जमीं पर बनी झोपड़ी को थाना क्षेत्र के ढाका रामचंद्र निवासी बाबुद्दीन खान , राहिल खान , सगीर खान एवं सकीब खान द्वारा जला दिया गया . पीडिता कृष्ण देवी एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा विरोध किया गया तो उन्हें जाति सूचक गलिय दी गई और बेरहमी से पिटाई की गई . इतना ही नहीं आरोपियों ने अपनी पहुच पैरवी के बदौलत पुलिस को अपने पक्ष में कर लिया और उलटे पीडिता एवं उनके परिवार के सदस्यों के खिलफ ही प्राथमिकी दर्ज करा दिया . बाद में काफी जदोजेहद के बाद पीडिता की प्राथमिकी दर्ज की गई . पुलिस द्वारा पहले आरोपियों की ही मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और बाद में पीडिता की प्राथमिकी दर्ज की गई .
घटना का कारन भूमि विवाद है . बताते है कि आरोपियों द्वारा पीड़ित की पुस्तैनी खतियानी जमीं को आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से निबंधित करा लिया है और उक्त फर्जी कागजात के आधार पर उसकी जमीं को हडपना चाहता है .