
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
यह घटना जिला ऊना की है. जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव डडयार डाकघर तनोह, तह बंगाणा, जिला ऊना हि०प्र० की है इस गांव में चमार जाति 50 घर, ब्राहमण जाति के 2 घर राजपूत जाति के 2 घर कुम्हार जाति के 2 घर व् कबीर पंथी समाज के 8 घर है यह गांव तहसील बंगाणा से लगभग 13 कि०मी०की दुरी पर है.इस गांव की दलित बस्ती के लिए रास्ते की समस्या 59 वर्ष से चली आ रही है. इस गांव की दलित बस्ती को आने जाने के लिए कागजों में कुल 3 मीटर चौड़ा रास्ता है. पर मुख्य सडक से 20 मीटर पक्का रास्ता आगे बस्ती की तरफ आने के बाद गांव के ही राजेश कुमार शर्मा स्पुत्र सुहडू राम शर्मा ने कई बार इस रास्ते में बाड़ लगा दी है और उसका कहना है की यह उसकी मलकियत है और वह इस रास्ते को पका नहीं होने देगा और ना ही इस रास्ते से किसी को आने जाने देगा लगभग डेड वर्ष पहले इस डडयार गांव के आठ घरों में आग लग गई थी पर इस उक्त राजेश कुमार के परिवार ने फायर वर्गेड की गाडी व SDM बंगाणा की गाडी आगे नहीं जाने दी थी जिस कारण घर पूरी तरह से जल कर राख हो गए थे इस रस्ते बंद के चलते एक व्यक्ति की म्रत्यु भी हो चुकी है गांव बासी बाड़ लगाने उपरांत जिला ऊना में प्रशासन के पास चकर काटते है तब वह बाड़ हटा देता है पर फिर थोड़े समय बाद बाड़ लगा देता है. वह हर वक्त बस्ती के लोगों को जाति सूचक गालियाँ निकालता रहता है हमारा शासन प्रशासन से अनुरोध है की इस रास्ते की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए वह इस रास्ते को पक्का किया जाए. क्योंकि इस बस्ती के लिए दो रास्ते लगे हुए है और राजस्व भू विभाग में दर्ज है और दोनों गैर मुमकिन है सरेआम रास्ता है खसरा न० 361 पर राजेश कुमार शर्मा स्पुत्र सुहडू राम शर्मा ने अपना मकान बना लिया है और फसल बीज रखी है और दूसरा रास्ता खसरा न० 358 जो की तीन मीटर चौड़ा है और पुश्तों से बस्ती के लोग उस पर आ जा रहे है पर उसको व बंद कर देता है.
I t is a very heinous crime where a Dalit minor girl Shweta varma who is a student of government college Rajgarh, Alwar. sexual assault with a Dalit minor girl of 17 years of Rajpura, Alwer under police station Rajgarh District Alwer was sexually assaulted by the hands of accused namely Rajendra Singh Narooka s/o Kamal Singh Narooka resident of Bhankri Police station Rajgarh, Alwer on 14/02/2019 while she went out to college .aproxmetly 1.30 to 2 pm .The accused kidnapped the girl and took her to some guest house. He raped with her there. The FIR no. 0149/2019 dated 30/3/2019 under section 363, 376D of IPC and section 3, 4 of POCSO and SC/ST 3(2)(Va) Act was lodged against the accused under police station Rajgarh, Alwer (Copy enclosed). The matter is under investigation.
पीड़ित कमोद कुमार, पिता श्री योगेन्द्र राम, ग्राम पटेल नगर ढाका, थाना- ढाका, पोस्ट- ढाका, अनुमंडल सिकरहना का स्थायी निवासी तथा अनुसूचित जाति (चमार)का सदस्य है | वहीँ (1) दीनानाथ राउत उम्र 35 वर्ष (2)रामनाथ राउत उम्र (30) वर्ष दोनों वल्दान स्व राम जगत राउत (3)मोहन राउत उम्र 50 वर्ष (4) अरुण राउत उम्र 40 वर्ष दोनों वल्दान स्व जगदीश राउत (5) रामा राउत उम्र 28 वर्ष (6) राधा राउत उम्र 25 वर्ष दोनों वल्दान मोहन राउत (7) राजेश कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष वल्दान अभय सिंह सभी पटेल नगर ढाका तथा (8) अवनीश कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष वल्दान ललन सिंह ग्राम चैनपुर ढाका का निवासी हैं | ये सभी पीड़ित के को हीन भावना से समाज में देखता है तथा छुआ छूत का व्यवहार करता है l ये लोग पीड़ित परिवार के साथ हमेशा मार पिट करते रहते हैं तथा पड़तारित करतेन हैं |
दिनांकः 28-07-2019 को सुबह उपर्युक्त सभी लोगो ने जान से मारने की नियत से हरावे हथियार यथा फरसा, लाठी, लोहे के रद्द आदि से लैश होकर हमलोगों पर जानलेवा हाला बोल दिया . अभियुक्त रामनाथ ने अपने हाथ में लिए फरसा से पीड़ित कामोद कुमार पर प्रहार किया जिससे उसका सर फट गया तथा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तथा दीनानाथ राउत, मोहन राउत, अरुण राउत, रामा राउत, राधा राउत, राजेश कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह सभी पीड़ित को लाठी से मारने लगा . ग्रामीनो द्वारा बिच बचाव किया गाया तथा तीनों घायलों को रेफरल हॉस्पिटल लाया गया तथा इलाज के बाद नाजुक हालत देखते हुए यहाँ के स्थानीय डॉक्टर के द्वारा अच्छा इलाज के लिए जिला के रेफरल हॉस्पिटल में रेफर किया गया उक्त सम्बन्ध में थाना ढाका में कांड संख्या 257/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी . मालूम हो कि उक्त आपराधियो द्वारा पिछले साल भीपीडितो के साथ अत्याचार की घटना को अंजाम दिया गया था . उक्त सन्दर्भ में भी ढाका थाना में कांड संख्या 528/18 दर्ज की गैयी थी .
यह घटना जिला ऊना की है. जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव खुरवाई की है. 31 जुलाई को रात 8 बजे के करीब खुरवाई निवासी प्रशोतम लाल स्पुत्र स्व: वर्फी राम को खुरवाई के बाज़ार में घुघन निवासी तीन लडको ने पीट पीट कर मार डाला. बताया जा रहा है की प्रशोतम लाल का 18 वर्ष का भतीजा मंद्वुधि है उसने 30 जुलाई को खुरवाई में पंचायत घर के साथ ही बाल कृष्ण शर्मा के सब्जी के खोखे से एक फल उठा कर खा लिया जिस कारण सब्जी के खोखे के मालिक बाल कृष्ण ने उसे थपड मार दिए इस बात का पता प्रशोतम को चला उसने इस बारे सब्जी के खोखे के मालिक बाल कृष्ण से बात की व अपना रोष प्रकट किया और कहा की अपने मंद वुधि बालक को क्यों मारा इस के चलते 31 जुलाई शाम 8 बजे के करीब बाल कृष्ण के बेटे व उसके साथियों ने प्रशोतम लाल को खुरावाई बाज़ार में सरेआम बुरी तरह से पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया जिस पर प्रशोतम लाल ने खुद 108 अम्बुलेंस मगवाई व ऊना अस्पताल में पुलिस को ब्यान देने के बाद करीब 1 बजे रात को दम तौड दिया बाद में टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद 2 जुलाई को प्रशोतम लाल का अतिम संस्कार किया गया. इस घटना को अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट के तहत नही दर्ज किया गिया है.
सामान्य जाति से सम्बन्ध रखने वाले कृपाल सिंह ने मदन कुमार जो की अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखता है, की गाड़ी पर चलते चलते लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया जिससे मदन कुमार की जान तो बाख गई मगर गाड़ी का शीशा तोड़ और दरवाजे तोड़ दिए. कृपाल सिंह ने चार - पांच माह पहले भी मदन कुमार की माँ कमला देवी को घर पर आकर धमकाया और जातिसूचक गालियों का संबोधन करते उन्हें डराया. इस घटना का करण यह पता चला है कि मदन कुमार के घर के साथ लगता ही गांव वालों का रास्ता है कृपाल सिंह वहां से रोड निकालना चाहता है. जिससे मदन कुमार के कच्चे घर को खतरा है. कृपाल सिंग बार बार इस परिवार को धमका रहा है. पुलिस को बार बार फोन करने के बाद प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज करवाई है. मगर अभी तक इस केस को atrocity act में दर्ज नहीं किया गया है.