Total records:1365

Fact Finding Report on Seema Majhi Murder case of Dakshin Dhamra village under Dhamra Marine Police Station Dist- Bhadrak.

    A minor girl namely Seema Majhi, aged about 15 years, daughter of Karabira Majhi of Dakhin Dhamara under Dhamara Marine PS in the district of Bhadrak was kidnapped by one youth Suresh Lenka alias Gunia, aged about 22 years, son of Aju Lenka of Jamuka village under Dhamra PS on 10.4.21 evening. Suresh belonged to general caste while Seema hailed from SC category. Basing on the written complaint filed by Karabira Majhi and Dosingha PS case no 38 was registered on 10.4.21. The accused was arrested and forwarded to judicial custody U/S 363 IPC. The accused and the victim were produced before the designated court later. Allegedly, the Police officer in charge of the case persuaded the victim to give a false statement so that the accused can be released with the understanding that both shall get married when she attains the marriageable age of 18years. The court passed the order to that the girl shall be handed over to her guardian’s custody by the police. However, the girl went with Suresh to his place with clear knowledge of the police. From that day the girl was staying in the house of the accused.


     


    On 14.7.21, it was learnt by the father of the girl that Seema was murdered.  He immediately rushed to the Dhamra Marine Police Station and lodged complaint. The police proceeded to the spot and necessary steps were taken for post mortem of the body and FIR no 15 was registered under Section 302 IPC; later Sections 376(3)(2)(n), 363, 366, 302 IPC, 6(1) POCSO Act and 3(2)(v) of SC ST PoA Act was added. Suresh Lenka and his father Aju Lenka were arrested and forwarded to jail custody. SDPO, Chandabali also visited the spot. The Post Mortem report has not been received by the police yet. The accused side push it as a story of suicide. A serious allegation is being made by the father of the victim that the police washed the clothes of the victim in detergent powder which may be the design to cover up.


     

  • Posted by: Ambedkar Lohia Vichar Manch
  • Fact finding date: 28-07-2021
  • Date of Case Upload: 22-10-2021

Dabangs entered Dalit

    Case details is not available
  • Posted by: Bhartiya Jan Sewa Ashram
  • Fact finding date: 05-12-2020
  • Date of Case Upload: 18-10-2021

A Dalit student was stabbed to death with a knife by the dominant students.

                                         दबंग छात्रों ने चाकू से गोद - गोद कर दलित छात्र की हत्या कर डाली 


     


    घटना सूबे बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र  रीगा स्टेशन टोला की है . अजय धारती , पिता - राम चन्द्र पासवान , जाति - अनुसूचित जाति ( दुसाध ) उक्त गांव के निवासी हैं . वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते है . उनकी खाशियत यह है कि गरीबी की हालत में भी अपनी संतानों को पढ़ाते है . मृतक अमन राज , उम्र करीब 15 वर्ष उन्ही का पुत्र था . उसके घर के बगल में एक कोचिंग संस्थान है जिसमे वह पढाई करता था . उसका पडोसी प्रियांशु भी अमन के साथ ही उक्त कोचिंग में पढ़ता था . दोनों के बीच काफी नजदीकी थी . अप्प्रधियों द्वारा अमन की हत्या में प्रियांशु का इस्तेमाल किया . कहते है कि दिनांक : 25 . 09 .2021 को अपराधियों द्वारा पूर्व प्लानिंग के अनुसार प्रियांशु कुमार के द्वारा अमन कुमार को किसी बहाने उसके घर से बुलाकर किसी सुनाशान जगह पर ले जाया गया और दिनदहाड़े चाकू से गोद गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई . घटना का कारन यह है की कुछ दिनों पूर्व कोचिंग में अगले बंच पर बैठने के लिए गैर अनुसूचित जाति के छात्रो से अमन के स्थ झगडा झंझट हुआ था . ह्हत्रो ने उसे देख लेने की धमकी थी .  


     

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 04-10-2021
  • Date of Case Upload: 16-10-2021

Rape with Dalit Minor girl in Dhaka by Dominant youth

                                      आपराधी युवक ने  दलित बालिका के साथ दुष्कर्म  किया 


                                     ---------------------------------------------------


    घटना सूबे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के ढाका लहान गांव की है . पीडिता सबिता देवी , पिता - जय्किशुं राम , उम्र करीब 16.5 वर्ष , जाति -अनुसूचित जाति ( चमार ) , उक्त गावं के निवासी है . उसकी आर्थिक दशा आज भी इतनी फटेहाल है कि उसके घर में किवाड़ तक नहीं है . दिनांक 15.09.2021 को रात्रि पीडिता अपने घर में सोaयी हुई थी . रात के करीब 1.00 बजे , उक्त गावं के एक आपराधि छवि का युवक मो० लालबाबू , उम्र करी 28 वर्ष , पिता - लाल महमद , जाति - मुस्लिम , आया और उसके घर में चुपके से प्रवेश कर जहाँ पीडिता सोयी थी वहां  गया थान उसके साथ दुष्कर्म करने लगा . युवती की नींद खुली तो वह घिघियाने व् रोने चिल्ल्लाने लगी . उसके घर के लोग जग गए और उसके कमरे की तरफ आने लगे आने की आवाज सों कर आपराधि पीडिता का पर्स , रूपए ईवा आभूषण लूट कर भाग निकला .  उक्त सन्दर्भ में ढाका थाना में कांड संखया 455 / 21 U/s 457,380,376 ,511,506 ipc & 3(2)(Va) SC/ST act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी . 


    विदित हो कि रेपिस्ट आपराधिक छवि का युवक है . उसके विरुध विभिन्न थाना में आपराधिक मुक़दमे दर्ज है . उसके आपराधि कारनामो से गावं के लोग भी त्रस्त है . पुलिस रेपिस्ट के प्रभाव में आगई है और मामले को रफ्फा - दफ्फा करने में जुटती हुई है . 


    a

  • Posted by: NDMJ-Bihar
  • Fact finding date: 17-09-2021
  • Date of Case Upload: 15-10-2021


Files

1) FIR 
2) news क्लिप्पिंग 

दलित परिवार से जातिय तौर पर गालियाँ गलौच व ज़मीन पर कब्जा at Solan

               यह घटना जिला सोलन के अप्पर सूर्या बिहार जो कि राजगढ़ रोड पर की है. यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से 2 कि०मी० की दुरी पर स्थित है. राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 70 वर्ष के अधिक हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. घटना सिथित इस क्षेत्र में कोली (SC) जाति के 6 घर, राजपूत जाति के 100 घर, पंडित जाति के 50 घर है  इस गांव में 2 प्राइमरी व एक +2 तक हाई स्कुल है इस गांव में डिस्पेंसरी भी है व् पानी की भी कोई समस्या नहीं है.


     


              इसी गांव में दलित कोली जाति में से रीना देवी पत्नी रमेश चन्द रहती है जिसकी उम्र लगभग 43 साल की है. रीना देवी के पति सरकारी अध्यापक है.रीना देवी घर में रहकर घर में ही थोड़ा बहुत कपडे सिलाई का काम करती है. रीना देवी व् उसका परिवार शिमला के एक गांव का रहने वाला है लेकिन 2003 से उसके पति द्वारा ज़मीन सोलन के अपर सूर्या बिहार में ज़मीन खरीदी गई वह अपने परिवार सहित अपना दो मंजिला मकान बना कर यही रह रहे है. रीना देवी के घर के साथ ही स्व: आत्मा राम जाति राजपूत का घर है उसकी तीन बेटियां है सुषमा, शशि, प्रतिभा जो की इसी मकान में रहती है और बाकी सभी ममी भाई आदि शिमला के गांव में रहते है ये तीनो ने गैर कानूनी तरीके से अपने मकान की दूसरी मंजिल का काम शुरू किया जिसकी वजह से इन्होने रीना देवी के मकान के साथ लगती दहलीज की ज़मीन को अपने कब्जे में लेकर उसके उप्पर दीवार बना दी जब रीना देवी ने इसका विरोध किया तो ये तीनो रीना देवी को व् इसके परिवार को गन्दी गन्दी गालियाँ निकलने लगी और जान से मारने की धमकी दे डाली इससे पहले भी ये तीनो लडकियां रीना देवी को गन्दी गन्दी जाति सूचक गालियाँ निकाल चुकी है जिसके चलते 6 जून 2016 को उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.


             दिनाक 2.08.21 को रीना की बेटी जो चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रही है व घर आई हुई थी वह अपनी किरायेदार के साथ अपने मकान के बाहर खड़ी हुई थी इतने में स्व: आत्मा राम जाति राजपूत की तीन बेटियां सुषमा, शशि, प्रतिभा अपने घर से बाहर आई और रीना देवी उसके परिवार को गन्दी गन्दी गालियाँ निकालने लगी जिस बात की रीना की बेटी ने वीडियो भी बनाई पर वह गालियाँ देने से ना हटी और कहने लगी साले नीच जाति के हमारे सर पर आके बैठ गए गए है क्योंकि शिमला में रीना देवी और इन तीनो लड़कियों का गांव एक ही है. फिर इसके उसी दिन रीना देवी की बेटी रंजू ने इस घटना की FIR दर्ज करवाई. जिस पर की अभी तक कोई भी कारवाही ना हुई है और अभी भी तीनो लडकियां हर आये दिन गाली गलौच करती रहती है और जान से मारने की धमकी देती है इस वजह से रीना देवी का घर आना जाना दुश्वार हुआ है.

  • Posted by: NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh
  • Fact finding date: 10-10-2021
  • Date of Case Upload: 12-10-2021

Images

           
Total Visitors : 12958458
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar